फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Two youths are raping by tying the calf's feet in Shivpuri, the cow owner caught and handed over to the police

Madhya Pradesh: शिवपुरी में बछड़ी के पैर बांधकर दो युवक कर रहे थे रेप, गाय मालिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 07 Aug 2022 08:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 08:58 PM IST
सार

शिवपुरी में दो युवकों ने दो महीने की बछड़ी के चारों पैर बांधकर रेप करने की कोशिश की। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two youths are raping by tying the calf's feet in Shivpuri, the cow owner caught and handed over to the police
गाय की बछड़ी से रेप की कोशिश में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बछड़ी से घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने दो महीने की बछड़ी के चारों पैर बांधकर रेप करने की कोशिश की। बछड़ी की आवाज सुनकर जागे गाय मालिक और पड़ोसियों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी पुष्पेंद्र तिवारी ने पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर में सो रहे थे, तभी उन्हें बछड़ी की रंभाने की आवाज सुनाई दी। वे टॉर्च लेकर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर वे चौंक गए। दो युवक नग्न अवस्था में बछड़ी के पास थे, उन्होंने बछड़ी के चारों पैर बांधकर जमीन पर पटक रखा था। एक युवक बछड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। 
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शोर मचाते हुए दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो दोनों आरोपी भागने लगे। पुष्पेंद्र ने दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया, पर दूसरा आरोपी साथी को छुड़ाने के लिए मारपीट करने लगा। दोनों भाग ही रहे थे कि पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को थाने लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम समीर पिता शौकत खान और अब्दुल पिता पप्पू खान निवासी भांडेर रोड दतिया जिला बताया। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे बछड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 


तीन दिन पहले भी ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर सेक्टर 2 में रात के अंधेरे में गाय से रेप किया गया। कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस को आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की है। सीसीटीवी कैमरे में हरकत रिकॉर्ड होने के बाद हंगामा मचा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, पर आरोपी अज्ञात है जिसे तलाशा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed