फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Two accused involved in Rs 100 crore bank scam are in police custody

Shivpuri: 100 करोड़ बैंक घोटाले में शामिल दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दोनों के खातों में जमा हुए थे 25-25 लाख

Thu, 07 Nov 2024 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

100 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के मामले में पुलिस ने महिला सहित दो सह आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के बैंक खातों में घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी ने 25-25 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की थी, इसलिए दोनों को इस मामले में सहआरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Shivpuri: Two accused involved in Rs 100 crore bank scam are in police custody
शिवपुरी में 100 करोड़ के स्कैम में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और इसकी कोलारस बैंक शाखा में हुए 100 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के मामले में पुलिस ने महिला सहित दो सह आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम धनसिंह पुत्र तेज सिंह यादव और रीना पत्नी संतोष यादव निवासी शिवगिरी मंदिर के पास रिछरा फाटक दतिया बताए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के बैंक खातों में घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी ने 25-25 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की थी, इसलिए दोनों को इस मामले में सहआरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस बैंक घोटाले के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी धन सिंह व रीना यादव के खातों में 25-25 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। इस कोलारस बैंक शाखा में एक चपरासी को कैशियर की भूमिका देते हुए यह घोटाला हुआ था। इसमें मुख्य आरोपी कैशियर राकेश पाराशर इस समय जेल में है। तीन साल पहले कोलारस शाखा से चपरासी राकेश पाराशर ने कैशियर के इंचार्ज में रहते हुए करीब 100 करोड़ रु. के गबन को अंजाम दिया था। इस कैशियर ने अपने परिजनों से लेकर नौकर और करैरा के कालीपहाड़ी निवासी महिला मित्र पिंकी यादव सहित उसके परिजनों को गबन की राशि ट्रांसफर कर दी। मुख्य आरोपी की महिला पिंकी यादव को भी पुलिस ने पूर्व में पकड़ा था। अब यह दो आरोपी धनसिंह और रीना यादव पकड़े गए हैं वह पिंकी के पिता व बहन है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में  पेश किया यहां से धनसिंह यादव व रानी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवपुरी के जिला सहकारी बैंक और कोलारस बैंक शाखा में करीब 3 साल पहले यह घोटाला हुआ था, जिसमें 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। बैंक के 100 करोड़ रुपए तक की राशि गलत तरीके से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed