फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Swadeshi Jagran Manch fair will be held for first time in Shivpuri there will be many cultural program

MP News: शिवपुरी में पहली बार लगेगा स्वदेशी जागरण मंच का मेला, होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

Wed, 29 Jan 2025 05:36 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 05:36 PM IST
सार

शिवपुरी में पहली बार स्वदेशी जागरण मंच का मेला लगेगा। मेला परिसर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन
MP News Swadeshi Jagran Manch fair will be held for first time in Shivpuri there will be many cultural program
पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने स्वदेशी जागरण मंच की इकाई स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वदेशी मेले का आयोजन पहली बार शिवपुरी में होने जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के छोटे-बड़े स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन करने वाले उद्यमियों के साथ स्थानीय संस्कृति, स्थानीय कला और स्थानीय व्यंजन को एक मंच प्रदान कर उनके व्यापार तथा क्षेत्र को बढ़ावा देना है। यह स्वदेशी मेला शहर के पॉली ग्राउंड मैदान में 31 जनवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन


मेले का समापन नौ फरवरी को किया जाएगा। इस स्वदेशी मेले में 160 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। शनिवार को प्रेसवार्ता अयोजित मेला प्रभारी गोपाल गौड़ ने मेले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश सहित अन्य स्थानों पर तीन सौ से ज्यादा मेले आयोजित कर चुका है और कई स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादक उद्यमियों को इसका लाभ मिला है। शिवपुरी जिले में पहली बार स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होगा। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के स्वदेशी वस्तुओं के निर्माता छोटे-बड़े उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके विकास में मदद करना है।
विज्ञापन


यह एक रंगारंग आयोजन होगा, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, मां स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच और स्वर्णीम भारत वर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होगा। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के स्वदेशी वस्तुओं के निर्माता छोटे-बड़े उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके विकास में मदद करना है। यह एक रंगारंग आयोजन होगा, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, मां गणगौर प्रस्तुति, कवि सम्मेलन, स्वदेशी पर नाटक, भजन संध्या, बंधुओं की प्रस्तुति तथा रामलीला मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे। स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन स्वदेशी जागरण मंच की एक इकाई है और यह स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वर्णिम भारत में योगदन देना का कार्य किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में सुरेश दुबे, राकेश शर्मा, संतोष पाण्डेय किशोर जैमिनी, राजेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र शिवहारे, सतीश शर्मा, पवन गौड़, आयुष दुबे, शिवशंकर गुप्ता और वंदना शिवहरे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed