{"_id":"67a8dc2366bc704cd90a2991","slug":"shivpuri-news-three-friends-died-in-firozabad-road-accident-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मथुरा-वृंदावन से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मथुरा-वृंदावन से लौटते समय हुआ हादसा
Sun, 09 Feb 2025 10:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एनएच-2 पर घुनपई गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बीएससी छात्र की मौत हो गई। मृतकों में शिवपुरी, ग्वालियर के डबरा और भितरवार के निवासी शामिल हैं। तीनों जसवंत नगर के एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
तीनों दोस्तों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बीएससी फाइनल इयर के छात्र थे। मथुरा वृंदावन के दर्शन से लौटते समय थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों में एक युवक शिवपुरी जिले का रहने वाला है। वहीं अन्य दो युवक ग्वालियर के डबरा और भितरवार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के नरवर जनपद के सिमरिया गांव का रहने वाला 21 वर्षीय सचिन रावत अपने दो साथी डबरा निवासी प्रमोद रावत आरुसी और भितरवार के बनवारी निवासी पवेंद्र रावत उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के जसवंत नगर के एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। तीनों दोस्त करहल मैनपुरी में एक ही कमरे में किराए पर रह रहे थे। तीनों दोस्त सुबह मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मक्खनपुर थाना के एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि हादसा एनएच-2 घुनपई गांव के पास बाइक सवार तीनों युवक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। तीनों की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम कराए हैं।
विज्ञापन
