फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News Legal literacy camp organized in Circle Jail Preamble of Constitution was read to prisoners

Shivpuri News: सर्किल जेल में लगा विधिक साक्षरता शिविर, कैदियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया

Tue, 28 Nov 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 08:45 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सज्जन सिंह ने गत दिवस सर्किल जेल शिवपुरी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Shivpuri News Legal literacy camp organized in Circle Jail Preamble of Constitution was read to prisoners
जेल में लगा विधिक साक्षरता शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सज्जन सिंह ने गत दिवस सर्किल जेल शिवपुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बैरिक में जाकर बंदियों से उनके प्रकरणों के संबंध में चर्चा की गई। जैसे विचारण की स्टेज, यदि सजा हुई है तो अपील की स्थिति, जमानत आवेदन एवं निशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन


साथ ही बंदियों को प्रदान किए जाने वाले भोजन, पानी, स्वास्थ्य, मनोरंजन, शिक्षा, मुलाकात आदि प्रावधानों के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद सर्किल जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित बंदियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सज्जन सिंह सिसोदिया के द्वारा प्ली बार्गेनिंग प्रक्रिया के प्रावधानों एवं जेल अपील किस प्रकार से की जाती है, आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात समस्त बंदियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार ने निशुल्क विधिक सहायता, जेल लोक अदालत, विधिक सहायता पैनल एवं जमानतीय प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य एवं जेल उप अधीक्षक दिलीप सिंह सहित अन्य स्टाफ एवं बंदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहरिया आदिवासी बाहुल्य गांवों में बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश
शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक में समस्त बीएमओ और सीडीपीओ भी उपस्थित रहे। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने निर्देश दिए हैं, जिले के सहरिया आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में नियमित रूप से बच्चों का वजन ऊंचाई आदि को मॉनिटर किया जाए, जिन सुपरवाइजर द्वारा कार्य में लापरवाही की गई है, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करके एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश दिए। एनआरसी प्रभारी डॉक्टर रामसुंदर को निर्देश दिए हैं। एनआरसी में सही ढंग से निगरानी की जाए। पूरा स्टाफ सतर्क रहे और सीएमएचओ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के संपर्क में रहें।

पिछले 4 से 6 माह में जहां एक भी कुपोषित बच्चा नहीं पाया गया है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच विभिन्न अधिकारियों एवं आजीविका मिशन के समूह द्वारा भी कराई जाएगी, जिनके काम में लापरवाही होगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहरिया बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने बताया कि इस वर्ष लगभग 16,000 से अधिक लोगों को चिन्हित कर टीबी की जांच की गई, जिसमें 200 मरीजों को चिन्हित किया गया है।


रेड क्रॉस के द्वारा दी जाने वाली फूड बास्केट भी उन्हें नियमित रूप से दी जा रही है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने निर्देश दिए हैं। सहरिया बाहुल्य क्षेत्र में अभियान चलाकर काम करने की जरूरत है। ऐसे पॉकेट एरिया को चिन्हित किया जाए, जहां विशेष फोकस किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, एडीएम विवेक रघुवंशी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed