फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Junior doctors on strike demanding salary hike

Shivpuri News: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित

Tue, 30 Jul 2024 07:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 07:12 PM IST
सार

Shivpuri News: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में एक साल की इंटर्नशिप कर रहे 98 जूनियर डॉक्टर इस समय अपना वेतन बढ़ाए जाने को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। 
 

विज्ञापन
Shivpuri News: Junior doctors on strike demanding salary hike
हड़ताल पर डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को इन जूनियर डॉक्टरों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर यहां पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को एक ज्ञापन दिया और अपना वेतन बढ़ाने की मांग की। मंगलवार से पहले सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे हैं डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर भी धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी और अपना वेतन बढ़ाए जाने की मांग की थी।

विज्ञापन


जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मंगलवार को इन जूनियर डॉक्टरों ने एक साथ शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया। उनसे मांग की कि उनकी मांग को भोपाल स्तर तक पहुंचाया जाए। शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इन जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी की और अपना वेतन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिमाह 13 हजार रुपए का मामूली मानदेय दिया जा रहा है
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में एक साल की इंटर्नशिप कर रहे 98 जूनियर डॉक्टर वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इस हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पर आए इन जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि हमारी वर्ष 2018 में जो 50 हजार रुपए फीस थी, वो अब 1 लाख रुपए से अधिक हो गई है। फीस में तो वृद्धि हुई है, लेकिन हमें प्रतिमाह 13 हजार रुपए का मामूली मानदेय दिया जा रहा है, जो देश के अन्य राज्यों में सबसे कम है। महंगाई के इस दौर में 13 हजार रुपए में कुछ नहीं होता है, इसलिए हमारा वेतन 30 हजार रुपए मासिक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed