फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Four accused of Uttarakhand arrested while planning to rob a truck

Shivpuri News: उत्तराखंड के चार आरोपी ट्रक लूटने की योजना बनाते गिरफ्तार, एक कट्टा, दो कारतूस जब्त

Tue, 09 May 2023 04:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 09 May 2023 04:19 PM IST
सार

शिवपुरी पुलिस ने ट्रक लूटने की योजना बना रहे उत्तराखंड के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Shivpuri News: Four accused of Uttarakhand arrested while planning to rob a truck
चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बनाने वाले चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सजगता का परिचय देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी सात और आठ मई की रात को किसी बस या किसी ट्रक को लूटने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 18 बटालियन के पास कुछ लोग किसी बस या ट्रक को लूटने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह भदौरिया द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया एवं सीएसपी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली अमित सिंह भदौरिया, टीआई देहात विकास यादव एवं थाना प्रभारी फिजीकल अरविन्द छारी के नेतृत्व में टीमें गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपियों सादिक अली पुत्र लियाकत अली, फुरकन पुत्र जाफर अली, रजाकत अली उर्फ लावरिया पुत्र जलालुददीन, सैफअली खान पुत्र मोहम्मददीन को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे एक 315 बोर का कटटा, दो कारतूस, एक फरसा, एक लोहागी, एक सरिया जब्त किया गया है। आरोपियों द्वारा वीडियो कोच बस या ट्रक को लूटने की योजना को सफल होने से पूर्व ही इन्हें गिरफ्तार कर इनकी योजना को विफल कर दिया गया। इनका एक साथी दिलशाद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed