फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Four accused arrested for murder of Dalit youth, CM gives financial assistance of 4 lakh

Shivpuri News : दलित युवक की हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने दी चार लाख की आर्थिक सहायता

Wed, 27 Nov 2024 08:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

खेत में पानी देने के दौरान सिंचाई को लेकर दबंगों द्वारा दलित युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Shivpuri News: Four accused arrested for murder of Dalit youth, CM gives financial assistance of 4 lakh
मध्यप्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत इंदरगढ़ में आपसी विवाद में एक दलित युवक नारद पुत्र विष्णु जाटव उम्र 30 साल की हत्या के बाद अब इस मामले में आठ आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्यमंत्री ने पीड़ित के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद तुरंत जांच टीमें बनाकर मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निक्की उर्फ अवधेश धाकड़ पुत्र पदमसिंह धाकड़, अंकित उर्फ अंकेश पुत्र बैताल सिंह धाकड़, मोहरपाल धाकड़ पुत्र मोतीलाल धाकड़ और पदम सिंह धाकड़ पुत्र मोतीलाल धाकड़ को कस्बा सुभाषपुरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


यह था मामला

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में अपनी मामी विद्या जाटव के यहां आया तीस साल का दलित युवक नारद पुत्र विष्णु जाटव खेत में पानी दे रहा था, उसी दौरान खेत की सिंचाई को लेकर गांव का दबंग सरपंच पदमसिंह धाकड़ व उसके स्वजन बेताल धाकड़, जसवंत धाकड़, अवधेश धाकड़, अंकेश धाकड़, मोहरपाल धाकड़, दाखाबाई धाकड़ व विमल धाकड़ उससे झगड़ा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहले तो उन्होंने नारद को गालियां दीं और जब इससे उनका मन नहीं भरा तो आरोपितों ने एक राय होकर लाठियों से उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पिटाई से घायल हुए नारद को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच सहित आठ लोगों पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed