फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: 48 devotees from Shivpuri stranded on foot to Kedarnath due to cloudburst were rescued

Shivpuri News: बादल फटने से केदारनाथ के पैदल मार्ग में फंसे शिवपुरी के 48 श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से बचाए गए

Fri, 02 Aug 2024 09:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Aug 2024 09:50 AM IST
सार

केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बुधवार रात बादल फटने से रास्ते का करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया। शिवपुरी के ये 48 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की वजह से फंस गए। 

विज्ञापन
Shivpuri News: 48 devotees from Shivpuri stranded on foot to Kedarnath due to cloudburst were rescued
फंसे श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से बचाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के बदरवास के कुछ श्रद्धालु जो चार धाम की यात्रा पर गए थे वह केदारधाम के पैदल मार्ग पर बादल फट जाने से रास्ते में फंस गए। गुरुवार को इन 48 श्रद्धालुओं को रास्ते में फंस जाने के बाद हेलीकाप्टर से इनका रेस्क्यू किया गया और उन्हें वहां से निकाला गया है। 

विज्ञापन


शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले ये श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर गए थे। बद्रीनाथ में आयोजित होने वाली भागवत कथा में शामिल होने के लिए जाना था। इससे पहले इन श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा शुरू की थी और केदार धाम पहुंचकर उन्होंने दर्शन भी कर लिए थे, लेकिन तभी वह पैदल मार्ग में फंस गए। बाद में रास्ते में इन श्रद्धालु के फंस जाने पर एनडीआरएफ और अन्य जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर इन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटा
बताया जा रहा है कि शिवपुरी के ये 48 श्रद्धालु  केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की वजह से फंस गए। बताया गया है कि केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बुधवार रात बादल फटने से रास्ते का करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया। इसके बाद मार्ग में यह सभी श्रद्धालु  इस बीच फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ दर्शन कर लौटते वक्त रास्ते में फंसे
बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के रहने वाले करीब 50 श्रद्धालु चार धाम यात्रा सहित बद्रीनाथ में आयोजित होने वाली भागवत कथा में शामिल होने गए थे। इससे पहले बदरवास से 50 श्रद्धालु और 10 लोग खाना आदि कार्य के लिए पांच दिन पहले रवाना हुए थे। कथा वाचक पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा, सुशील बंसल, श्याम सोनी, कृपाण सिंह यादव, राधे चौधरी, विष्णु सिंघल सहित  48 श्रद्धालुओं ने बुधवार सुबह 5 बजे केदारनाथ की यात्रा की शुरुआत की थी। बुधवार शाम पांच बजे सभी श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गए थे। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु गुरुवार सुबह 4 बजे वापस रवाना हुए थे। तभी यह रास्ते में फंस गए। इसके बाद सभी गौरी कुंड के लिए रवाना हुए थे। यहां से सभी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि सभी 48 श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है प्रशासन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के यात्रियों में से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed