{"_id":"64bcf14560a79d452f0001c8","slug":"shivpuri-news-12-feet-python-found-in-paddy-field-sarpamitra-left-it-in-the-forest-after-rescue-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: धान के खेत में 12 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप, सर्प मित्र ने रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: धान के खेत में 12 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप, सर्प मित्र ने रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Sun, 23 Jul 2023 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:52 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के नरवर में एक धान के खेत में 12 फीट का विशालकाय अजगर मिला है। अजगर ने मजदूरों पर हमला भी किया, हालांकि बाद में सर्प मित्र ने उसका रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विशालकाय अजगर के साथ सर्प मित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के नरवर के ग्राम पंचायत भीमपुर में धान के खेत में एक 12 फीट के अजगर के मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के अर्जुन सिंह रावत के खेत में मजदूर धान काट रहे थे तभी अचानक से 12 फीट का अजगर धान से बाहर निकला और मजदूरों पर हमला कर दिया। सारे मजदूर खेत से घबराकर भागे और उसके बाद अर्जुन सिंह रावत ने सर्प मित्र सलमान पठान को अजगर होने की सूचना दी।
सर्प मित्र पठान तुरंत खबर मिलते ही भीमपुर गांव पहुंचे और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खेत से खतरनाक अजगर सांप को पकड़ लिया गया। वहां खड़े सैकड़ों लोगों को पठान ने अजगर के बारे में जानकारी दी और अंधविश्वास से दूर रहने की भी गांव के लोगों को सलाह दी। अक्सर गांव के लोग सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में अपना वक्त बिता देते हैं जिससे उनकी मौत हो जाती है। सर्प मित्र में हर रोज गांव-गांव जाकर जहरीले सांपों को पकड़ते हैं और गांव के लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं।