फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: BJP divided into two factions, consensus is not being formed in the name of the president

Shivpuri: सबसे ज्यादा पार्षद जीतने के बाद भाजपा दो गुटों में बटी, अध्यक्ष के नाम पर नहीं बन पा रही सहमति

Sun, 31 Jul 2022 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 08:30 PM IST
सार

शिवपुरी नगर पालिका में 39 पार्षद हैं। भाजपा के 22 पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। दिक्कत यहां है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भाजपा एक नाम पर सहमति नहीं बना पा रही, वजह बताई जा रही है कि पार्टी दो गुटों में बंट गई है। 

विज्ञापन
Shivpuri: BJP divided into two factions, consensus is not being formed in the name of the president
शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 3 अगस्त को चुनाव होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में  नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव रोचक होने के आसार हैं। तीन अगस्त को इसके लिए चुनाव होना है। नवनिर्वाचित पार्षद इसका फैसला करेंगे। इधर भाजपा अब तक नाम तय नहीं कर सकी है। यानी एक नाम पर सहमति बनाने के लिए मशक्कत जारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि शिवपुरी नगर पालिका 39 पार्षद हैं। भाजपा के 22 पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। दिक्कत यहां है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भाजपा एक नाम पर सहमति नहीं बना पा रही, वजह बताई जा रही है कि पार्टी दो गुटों में बंट गई है। एक खेमा खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का है। इस खेमे से दीप्ति भानु दुबे का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। इस खेमे में लगभग 13 से 14 पार्षद बताए जा रहे हैं। दूसरा गुट केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व संगठन खेमे का है। यहां से सरोज रामजी व्यास का नाम चलने की चर्चा है। इस गुट में पार्टी के ही 7 से लेकर 10 पार्षद बताए जा रहे हैं। इनके साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी हैं। ऐसे में यह खेमा अध्यक्ष के लिए पर्याप्त पार्षद संख्या अपने पास बता रहा है। भोपाल में भी इस खेमे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने इस संख्या गणित को बताया है।
विज्ञापन


शिवपुरी नगर पालिका के लिए  3 अगस्त को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है और ऐसा माना जा रहा है कि यदि आम सहमति नहीं बन पाई तो दो गुटों में बंटी भाजपा आपस में ही चुनाव लड़ती नजर आएगी। मतदान में क्रॉस वोटिंग का डर है। खेमेबाजी के बीच भाजपा के पार्षद आपस में बंटे हुए हैं। दोनों ही गुट भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपना-अपना गणित बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed