फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Mp Election 2023: MP Minister Yashodahara Gave Instruction For Repair Road In Shivpuri Over Election

Shivpuri: चुनावी मुद्दा बन सकती हैं खराब सड़कें! मंत्री यशोधरा ने ली अफसरों की क्लास, बोलीं- मरम्मत करो

Fri, 29 Sep 2023 09:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 09:40 AM IST
सार

Shivpuri News: शिवपुरी की खराब सड़कों को लेकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार कमेंट कर रहे हैं। जनता की यह परेशानी विधानसभा चुनाव में मुद्दा न बन जाए इसलिए बुधवार को खेल मंत्री ने सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Mp Election 2023: MP Minister Yashodahara Gave Instruction For Repair Road In Shivpuri Over Election
अधिकारियों को निर्देश देतीं खेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में शहर की खराब सड़कों का मुद्दा सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र की कई सड़कें इस समय दयनीय हालत में हैं और गड्ढों से जनता परेशान है। जनता की यह परेशानी विधानसभा चुनाव में मुद्दा न बन जाए इसलिए बुधवार को खेल मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों के साथ एक बैठक लेकर निर्देश दिए कि ऐसी सड़कें जो जर्जर अवस्था में है उन्हें तुरंत दुरूस्त करो। 
विज्ञापन


कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि शहर की ऐसी सड़कें जो जर्जर अवस्था में हैं, तुरंत उन्हें दुरूस्त किया जाए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्य की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए समय-सीमा में कार्य संपादित होना चाहिए। इस बैठक में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़कें खराब अवस्था में हैं उनकी मरम्मत कराएं: खेल मंत्री
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो सड़कें खराब अवस्था में हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए। शहर की सड़कें व्यवस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि सड़कों पर लाइन बिछाते समय खोदे गए गड्ढों को खुला न छोड़ा जाए। ऐसे गड्ढों को तुरंत कार्य उपरांत बंद कर सड़क को दुरूस्त किया जाए। जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं परेशान लोग
शिवपुरी की खराब सड़कों को लेकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार कमेंट कर रहे हैं। हालत यह है कि शिवपुरी नगर पालिका में नपा उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति और सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने तो पिछले दिनों खराब सड़कों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने की मांग सोशल मीडिया पर उठाई। जबकि शिवपुरी नगर पालिका भाजपा शासित है और यहां पर यशोधरा समर्थक गायत्री शर्मा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा नगर पालिका के पार्षद भी कई बार खराब सड़कों को जल्द से जल्द सही करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed