फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri After death of youth commotion of relatives Demonstration by keeping dead body outside police station

Shivpuri: युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया, जानें पूरा मामला

Mon, 17 Jul 2023 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के मायापुर थाना अंतर्गत सात दिन पहले सड़क पर घायल अवस्था में मिले राजाराम जाटव की मौत के बाद उनके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किए।

विज्ञापन
Shivpuri After death of youth commotion of relatives Demonstration by keeping dead body outside police station
मौत के बाद परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के मायापुर थाना अंतर्गत सात दिन पहले सड़क पर घायल अवस्था में मिले राजाराम जाटव की मौत के बाद उनके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मायापुर थाने के बाहर सोमवार को सड़क पर शव रखकर परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला करके युवक को घायल किया और बाद में सड़क पर फेंक दिया। इस मामले में मामला दर्ज करने को लेकर परिवारजनों ने प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर मायापुर थाना प्रभारी नीतू धाकड़ का कहना है कि मामले में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का असल कारण पता लग सकेगा, इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


झांसी में इलाज के दौरान मौत...
मृतक के परिजनों ने मायापुर थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि घटना सात दिन पहले की है। जहां अहर बानपुर के रहने वाले 40 साल के राजाराम जाटव घायल अवस्था में अहर बानपुर गांव के पास मायापुर-खनियाधाना रोड पर रात्रि में मिला था। मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड में एक्सीडेंट की संभावना जताई थी। परिजन घायल राजाराम जाटव को उपचार के लिए झांसी के अस्पताल ले गए थे। लेकिन रविवार की शाम राजाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाराम जाटव के शव का सोमवार को पिछोर में पोस्टमार्टम कराया गया था। लेकिन परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को मायापुर थाने ले पहुंचे और थाने के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस की समझाइश के बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार करने अपने गांव ले गए। परिजनों का आरोप था कि राजाराम जाटव की हत्या कर गांव के ही एक जाटव परिवार के कुछ लोगों ने उसके शव को सड़क पर फेंक दिया। परिजन काफी देर तक शव को सड़क पर रखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed