{"_id":"647d724fb7cc8132f004ca37","slug":"shivpuri-accident-bus-full-of-artists-performing-banvasi-katha-overturned-driver-and-child-artist-killed-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri Accident: वनवासी कथा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से भरी बस पलटी, ड्राइवर और बाल कलाकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri Accident: वनवासी कथा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से भरी बस पलटी, ड्राइवर और बाल कलाकार की मौत
Mon, 05 Jun 2023 10:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:57 AM IST
सार
शिवपुरी जिले के बांसखेड़ी के पास आगे जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया। ट्रक का टायर फट जाने के बाद बस ट्रक से टकराई और पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के बांसखेड़ी के पास कलाकारों से भरी एक बस पलट गई। बस के पलटने दो लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में बस ड्राइवर और बस में सवार एक बाल कलाकार की मौत हो गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस वनवासी रामकथा की प्रस्तुति देने के लिए ग्वालियर से आगर जा रही थी, तभी शिवपुरी जिले के फोरलेन पर बांसखेड़ी के पास हादसा हुआ। बस में वनवासी राम कथा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की टीम मौजूद थी।
शिवपुरी जिले के बांसखेड़ी के पास आगे जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया। ट्रक का टायर फट जाने के बाद बस ट्रक से टकराई और पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार कलाकारों की टीम बुरी तरह घायल हो गई। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।