{"_id":"62ba7a65a07bbc56d7228b80","slug":"shivpuri-a-case-of-assault-was-registered-against-the-assistant-secretary-there-was-a-complaint-about-campaigning-for-the-aunt-in-the-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: सहायक सचिव पर मारपीट का मामला दर्ज, पंचायत चुनाव में बुआ का प्रचार करने के लगे थे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: सहायक सचिव पर मारपीट का मामला दर्ज, पंचायत चुनाव में बुआ का प्रचार करने के लगे थे आरोप
Tue, 28 Jun 2022 09:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:20 AM IST
सार
शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सचिव पर मारपीट का मामला दर्ज।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी जिले के ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार खोड़ चौकी में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने फरियादी अनूप गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की शिकायत पर कपिल पुरोहित व शिवम शर्मा पर चुनावी रंजिश के चलते अपराध क्रमांक 193/2022 धारा 323, 294, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर पंचायत चुनाव में भाग लेने और अपनी बुआ के लिए चुनाव प्रचार के आरोप लगे थे। इस मामले में बुआ के चुनाव प्रचार के आरोप की लिखित शिकायत कलेक्टर को शिकायकर्ता महेंद्र गुप्ता ने की थी, जिसमें ग्राम पंचायत गडोईया के सहायक सचिव कपिल पुरोहित पर पंचायत चुनाव में भाग लेने की शिकायत कर उन्हें यहां से हटाने की मांग गई थी।
शिकायत में कपिल पुरोहित की बुआ किरण देवी शर्मा सरपंच पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं, इस चुनाव में प्रचार के आरोप सहायक सचिव पर लगे थे। शिकायत के बाद भी सहायक सचिव कपिल पुरोहित लगातार चुनाव प्रचार में लगे रहे। इसी दौरान इस चुनाव विवाद में प्रचार के दौरान 26 जून को 9:30 बजे अपनी दुकान के बाहर बैठे अनूप गुप्ता से उनका विवाद हो गया। अनूप गुप्ता की मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। अनूप गुप्ता की शिकायत के बाद खोड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।