फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Severe cold in Shivpuri due to cold wave

MP Weather News: शीतलहर की चपेट में शिवपुरी, दो दिन से सूरज भी नहीं निकला, दिन भर छाया रहा कोहरा

Wed, 03 Jan 2024 08:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 08:17 AM IST
सार

MP Weather News: शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। मंगलवार को हालत यह रही कि दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। चारों तरफ कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। ठंड के कारण इससे बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव जलाते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Severe cold in Shivpuri due to cold wave
शीतलहर की चपेट में शिवपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में दो दिन से हालत यह है कि सुबह व शाम को कोहरा छाया रहा है। इस कोहरे के कारण वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों चालकों ने बताया है कि कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों का चलाना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि कोहरा हवा के साथ धुंध की तरह उड़ रहा था। मंगलवार की सुबह 11 बजे तक शहर में कोहरे की धुंध छाई रही। पूरे दिन कोहरे की धुंध होने की वजह से चलने वाली सर्द हवाओं के बीच स्थिति यह रही कि सुबह से ही लोगों ने आग जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया।

विज्ञापन


मौसम खुल जाए तो मिले राहत
लोगों का कहना है कि ऐसी सर्दी कई सालों बाद देखी है। दो दिन से सूरज के दर्शन न होने से लोगों का कहना है कि वर्ष 2024 के साल का आगाज ऐसा हुआ है कि ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया है, उसमें आगामी दो दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तथा अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि बुधवार को थोड़ी धूप निकलने का पूर्वानुमान बताया गया है, यदि दिन में धूप निकली तो लोगों को सुबह-शाम की सर्दी के बीच दिन में धूप निकली तो बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


फसलों पर पाले की आशंका
जिले में कोहरा छाने के बीच अब इस समय पड़ रही सर्दी से फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव ने बताया कि इस समय कोहरे के कारण मटर, चना, मूंग और टमाटर की फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए कृषकों के लिए कृषकों को आवश्यक ध्यान देना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव ने बताया कि आसमान साफ रहने, तापमान अधिक गिरने, हवा नहीं चलने पर पाला पड़ने की आशंका होती है। ऐसी दशा में सरसों, टमाटर अन्य फसलों को पाले से बचाव के लिए खेत के उत्तर-पूर्व दिशा में सावधानी पूर्वक कचरा, कूड़ा जलाकर रात्रि में धुंआ करे। खेत में सिंचाई व नमी रखे। घुलनशील गंधक 2 ग्रा/लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed