{"_id":"66e81a5c56ef1b5c85074922","slug":"playing-with-snakes-in-ganesh-festival-tableaus-in-shivpuri-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: गणेश उत्सव की झांकियों में सांपों के साथ खिलवाड़, वन विभाग ने कार्रवाई कर आठ को किया गिरफ्तार; भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: गणेश उत्सव की झांकियों में सांपों के साथ खिलवाड़, वन विभाग ने कार्रवाई कर आठ को किया गिरफ्तार; भेजा जेल
Mon, 16 Sep 2024 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:15 PM IST
सार
MP: शिवपुरी जिले में इस समय गणेश उत्सव की धूम है। इसी दौरान गणेश उत्सव की एक झांकी में देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर दुलर्भ प्रजाति का रेड स्नैक सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले आठ लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गणेश उत्सव की झांकियों में सांपों के साथ खिलवाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नेशनल पार्क के अधिकारियों ने सांपों के साथ खिलवाड़ करने वाले आठों आरोपियों गिरफ्तार कर उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
झांकी में मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे
बताया जाता है कि शिवपुरी शहर के गुना वायपास क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गणेश पंडाल में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान यहां पर इंदौर, उज्जैन, मथुरा, दिल्ली के कलाकारों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ कलाकारों ने सांपो के साथ खिलवाड़ करते हुए सांप को मुंह में रख लिया गया था।
विज्ञापन
बाद में शहर से झांकियां निकाली गई थी। यहां भी कलाकारों ने सांपों के साथ खिलवाड़ किया था। इस टीम के कलाकार अपने साथ लाए शेड्यूल-वन दर्ज दुलर्भ प्रजाति के रेड स्नैक को मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेशनल पार्क व एसटीएफ ने मामला दर्ज कर सभी कलाकारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद चेता वन विभाग
बताया जाता है कि सांपों के साथ खिलवाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के पास भी पहुंचे थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि जिन सांपों के साथ कलाकार खिलवाड़ कर रहे थे। वह सांप शेड्यूल 1 की श्रेणी में आते है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल 1 की श्रेणी में आने वाले जीवों के साथ खिलवाड़ करना या उन्हें परेशान करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
होटल से पकड़े गए कलाकार
माधव नेशनल पार्क की टीम ने दो इवेंट मैनेजर और एक युवती सहित 6 कलाकारों को होटल सहित अन्य स्थानों से पकड़ा है। पकड़े गए कलाकारों में राजकुमार यादव पुत्र विशनचन्द्र यादव, रूकसार उर्फ मुस्कान खान पुत्री जाकिर उर्फ जुम्मा खान, विष्णु पुत्र बलुआ कुशवाह, हनी शर्मा पुत्र ब्रहमदेव शर्मा, पराग ठाकुर पुत्र मोहन सिंह सेगर, राहुल बरूण पुत्र राजेन्द्र वरूण, विशाल गोला पुत्र भूपेन्द्र गोला, सतीश उर्फ रिकू राठौर पुत्र बच्चन लाल राठौर के नाम शामिल हैं। इनमें दो इवेंट मैनेजर है, जिन्होंने कलाकारों को बुलाया था।
