{"_id":"642e764a4e1add70420df685","slug":"namibian-cheetah-oban-hunted-blackbuck-in-ghazigarh-forest-read-more-in-hindi-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cheetah: नामीबियाई चीते ओबान ने गाजीगढ़ के जंगल में किया काले हिरण का शिकार, चार दिन से बफर एरिया से है बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cheetah: नामीबियाई चीते ओबान ने गाजीगढ़ के जंगल में किया काले हिरण का शिकार, चार दिन से बफर एरिया से है बाहर
Thu, 06 Apr 2023 01:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:05 PM IST
सार
रविवार सुबह कूनो नेशनल पार्क से निकलकर ओबान विजयपुर के झाड़ बड़ौदा गांव के पास के इलाके में पहुंच गया था। जबकि बुधवार को अगरा के शीलपुरा पिपरवास इलाके से रातों रात शिवपुरी की सीमा में जा पहुंचा।
विज्ञापन
ओबान ने किया काले हिरण का शिकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के बफर जोन से नामीबियाई चीता ओबान बीते करीब चार दिन से बाहर है। अब ओबान ने शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश किया है, यहां वह काले हिरण का शिकार करते भी देखा गया। ओबान की मॉनिटरिंग कर रही टीम ने कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा को बताया कि ओबान ने शिवपुरी के गाजीगढ़ के जंगल में काले हिरण का शिकार किया है। वहीं, डीएफओ प्रकाश वर्मा ने भी चीते ओबान के काले हिरण का शिकार करने की बात की पुष्टि की है। ओबान के पीछे-पीछे एक मादा चीता आशा भी धोरेट के जंगल में है। बताया जा रहा है कि आशा चीता जंगल क्षेत्र से कुछ समय के लिए बफर जोन में चली जाती है, वहीं, कुछ-कुछ समय के अंतराल में कूनो नेशनल पार्क एरिया में वापस आ जाती है। आशा चीता पिछले तीन दिन से इसी क्षेत्र में रूकी है।
रविवार सुबह कूनो नेशनल पार्क से निकलकर ओबान विजयपुर के झाड़ बड़ौदा गांव के पास के इलाके में पहुंच गया था। जबकि बुधवार को अगरा के शीलपुरा पिपरवास इलाके से रातों रात शिवपुरी की सीमा में जा पहुंचा। कूनो में बफर जोन में मौजूद फॉरेस्ट विभाग की मॉनिटरिंग टीम लगातार चीते की ट्रैकिंग करने में लगी है और पोहरी रेंज फॉरेस्ट का स्टाफ ओबान चीते की सुरक्षा में तैनात है। चीता लगातार मॉनिटरिंग टीम के संपर्क में है।
ओबान ने पहले किया था गाय का शिकार
बताया जा रहा है कि कूनो नेशनल पार्क से निकलने के बाद ओबान चीते ने एक गाय का शिकार किया था, जिसके बाद उसने किसी वन्यजीव का शिकार नहीं किया और बुधवार सुबह ओबान ने चिंकारा का शिकार किया। अब उसने पोहरी रेंज की केमई बीट से लगे शिवपुरी के गाजीगढ़ जंगल में काले हिरण का शिकार किया है।