{"_id":"64a2e42e9c21cef29a031a2a","slug":"mp-news-the-house-of-the-absconding-prize-accused-in-the-murder-of-an-11-year-old-girl-is-razed-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 11 साल की बच्ची की हत्या में आरोपी का मकान जमींदोज, सुबह चलाया बुलडोजर शाम को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 11 साल की बच्ची की हत्या में आरोपी का मकान जमींदोज, सुबह चलाया बुलडोजर शाम को किया गिरफ्तार
Mon, 03 Jul 2023 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:36 PM IST
सार
11 साल की बच्ची की हत्या करके फरार हुए आरोपी इंसाफ खान का मकान सोमवार को ढहा दिया गया। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था, हालांकि सोमवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बच्ची की हत्या के आरोपी का घर गिराया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी जिले के करैरा के मुंगावली गांव में शौच के लिए गई 11 साल की बच्ची की हत्या कर फरार हुए आरोपी इशान उर्फ इंसाफ खान को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके पूर्व पंचायत ने पुलिस व जिला प्रशासन की मदद से आरोपी का मकान जमींदोज कर दिया।
ग्राम पंचायत मुंगावली द्वारा घटना को लेकर संवेदना प्रकट की गई है। इसके पूर्व इंसाफ खान पुत्र मुराद खान को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। इसमें अवैध निर्माण व अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने की बात कही गई थी। घटना के चलते रविवार को ग्राम पंचायत ने आरोपी के मकान को अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। इसके लिए सोमवार को प्रशासनिक सहयोग व पुलिस बल की उपलब्ध कराने की मांग की। राजस्व अधिकारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की उपस्थिति में पंचायत द्वारा सोमवार को आरोपी का मकान तोड़ दिया गया।
वारदात के बाद से ही फरार था आरोपी
बच्ची की हत्या के बाद से ही आरोपी इशान उर्फ इंसाफ खान फरार था। इसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। उसे सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसे निवाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया। वह जिले के करैरा थाना इलाके में आने वाले मुंगावली गांव में एक जुलाई को शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की नीयत से गया था। माना जा रहा है कि उसने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर बालिका की हत्या कर दी। 35 वर्षीय दरिंदे इंसाफ खान के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मासूम बालिका की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी उठी है। परिजनों ने गांव की पहाड़ी पर शौच के लिए गई बच्ची की हत्या के पूर्व दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी, क्योंकि उसके कपड़े फटे मिले थे। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। इस घटना को लेकर गांव में काफी रोष का वातावरण है।