फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Due to heavy rains in Shivpuri schools from class one to eight are closed collector issued orders

MP News: शिवपुरी में भारी बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Wed, 11 Sep 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 09:33 PM IST
सार

शिवपुरी में भारी बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। शिवपुरी कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
MP News Due to heavy rains in Shivpuri schools from class one to eight are closed collector issued orders
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा शिवपुरी जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर जिले के समस्त विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जारी आदेश के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों के कक्षा केजी नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं हेतु 12 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है। संस्था प्रमुख अथवा प्राचार्य तथा समस्त विद्यालयीन स्टॉफ विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय अथवा पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें, शहर के ग्वालियर बायपास पर अवैध कॉलोनी बनाई गई नमो नगर में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। यहां पर तीन से चार फीट यानी की घुटने तक पानी भर गया। लोगों ने बताया कि इस कॉलोनी को बनाने वाले भू-माफिया ने नाली निकासी व पानी निकालने पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज यह कॉलोनी तालाब जैसी नजर आई। इस जगह पर मकान बनाने वाले लोग भू-माफिया को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की बाढ़ से नहीं लिया सबक
शिवपुरी शहर में दो साल पहले बाढ़ आ चुकी है। इस बाढ़ में शहर की 30 से ज्यादा छोटी बड़ी बस्ती व कॉलोनियों में पानी भर गया था। शहर के माधव चौक, ठंडी सड़क, संजय कॉलोनी, फतेहपुर, नवाब साहब रोड, शिव कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड आदि स्थानों पर काफी पानी भरा था और लोगों को नुकसान हुआ था लेकिन इसके बाद भी नालों पर किए गए अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed