{"_id":"65252b6b6b00f7de700cbd76","slug":"mp-election-2023-speculation-intensifies-that-jyotiraditya-scindia-will-contest-elections-from-shivpuri-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, समर्थकों ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, समर्थकों ने की ये अपील
Tue, 10 Oct 2023 04:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:16 PM IST
सार
MP Election 2023: ग्वालियर जिले से अशोकनगर जिले में जाते समय कुछ देर के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले में रुके। यहां पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही समर्थकों ने महाराज के शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपील की।
विज्ञापन
शिवपुरी में सिंधिया का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजनीति में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां से स्थानीय विधायक मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। खेल मंत्री के चुनाव न लड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने उनसे अपील की है कि वह शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
बता दें कि ग्वालियर से अशोकनगर जाते हुए कुछ समय के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में रुके। सिंधिया से यहां पर उनके समर्थकों ने कहा कि महाराज लड़ना तो शिवपुरी से लड़ना। हाथ जोड़कर के यह हमारी अपील है। बताते चलें, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। क्योंकि उनकी बुआ द्वारा अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर चुनाव न लड़ने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सिंधिया ने धन्यवाद दिया और केवल मुस्कुराए
ग्वालियर से अशोकनगर जाते वक्त सिंधिया का कई जगह पर शिवपुरी में स्वागत किया गया। इस दौरान जोरदार स्वागत के बीच सिंधिया समर्थक नेताओं ने उनसे शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ने की अपील की। शिवपुरी के नेतागण ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब यह बात कह रहे थे तो सिंधिया ने उन्हें धन्यवाद दिया और मुस्कुराए और अपनी कार से आगे की ओर चल दिए।
विज्ञापन
बुआ ने संगठन को लिखी है चिट्ठी
शिवपुरी की स्थानीय विधायक मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में संगठन को उन्होंने चिट्टी लिखी है। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट से यशोधरा राजे सिंधिया के भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा मैदान में उतार सकती है।
