फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Madhav National Park Shivpuri Tigress MT-3 gave birth to cub Deputy Director gave information

Madhav National Park Shivpuri: राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन MT-3 ने शावक को दिया जन्म, उप संचालक ने दी जानकारी

Tue, 17 Sep 2024 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 08:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन MT-3 ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के उप संचालक ने दी है।

विज्ञापन
Madhav National Park Shivpuri Tigress MT-3 gave birth to cub Deputy Director gave information
कैमरे में कैद शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बाघिन MT-3 ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। यह खुशी आज दोगनी को गई है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है।

विज्ञापन


माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के उप संचालक ने बताया कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी सभी को नन्हे शावकों के आगमन की बधाई देता है। नन्हे शावकों का आना इस बात का द्योतक है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बाघों की पुर्नस्थापना सफल रही है और भविष्य में यहां बाघों की एक अच्छी संख्या स्थापित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग डेढ साल के इंतजार के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में खुशी की लहर आई है। वर्षों बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के नन्हे शावकों का आगमन हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 10 मार्च 2023 को आई बाघिन MT-3 ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। एक शावक की तस्वीर मंगलवार को कैमरा ट्रैप में प्राप्त हुई है।

नन्हे शावक के आने से बढ़ सकेंगे पर्यटक
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में 10 मार्च 2023 से पहले कोई टाइगर नहीं था। यहां पर बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत तीन टाइगर लाए गए। इसके बाद अब नन्हे शावक का जन्म हो गया है। उम्मीद है कि अब आने वाले समय में खुले में यह टाइगर पर्यटकों को दिख सकेंगे और यहां पर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed