फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Insult of female leader in Nari Samman program, BJP made issue, targeted Kamal Nath

MP News: नारी सम्मान कार्यक्रम में महिला नेत्री के अपमान को भाजपा ने बनाया मुद्दा, कमलनाथ पर साधा निशाना

Wed, 10 May 2023 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 06:53 PM IST
सार

शिवपुरी में नारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद के अपमान का मामला तूल पकड़ गया है। कमलनाथ को निशाना बनाते हुए भाजपा पदाधिकार ट्वीट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Insult of female leader in Nari Samman program, BJP made issue, targeted Kamal Nath
शिवपुरी में नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी में नारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद के अपमान का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस नेता कमलनाथ पर तंज कसा है। भाजपा नेताओं द्वारा शिवपुरी की महिला कांग्रेस पार्षद के वीडियो को ट्वीट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की महिला पार्षद के साथ हुए अपमान के मामले को भाजपा ने तूल देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए उठाया है। मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस मामले में कांग्रेस महिला पार्षद द्वारा दिए गए वक्तव्य के वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस की महिला पार्षद अपने साथ हुए अपमानजनक व्यवहार के मामले को उठा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस के नारी सम्मान की हकीकत बता दी शिवपुरी के कांग्रेसी पार्षद मोनिका सीटू सरैया ने। इसके अलावा भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि लॉन्च होते ही खुली, कांग्रेस नारी सम्मान की पोल। हुआ साबित कि झूठे ही थे, कमलनाथ जी के बोल। कांग्रेस की पार्षद का कांग्रेस नेताओं ने ही किया अपमान। क्या यही है कांग्रेस का नारी सम्मान। भाजपा नेताओं ने इस मामले को तूल देते हुए सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

नारी सम्मान में महिला नेत्री आपस में भिड़ गईं थीं
मंगलवार को कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान फॉर्म भरने को लेकर बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा प्रभारी रश्मि पवार और महिला कांग्रेस पार्षद मोनिका सीटू सरैया के बीच विवाद हो गया था। इन दोनों महिला नेताओं के बीच कहासुनी हुई। इस विवाद में कांग्रेस पार्षद मोनिका सरैया के पति सीटू सरैया भी बीच में आ गए और उन्होंने विधानसभा प्रभारी रश्मि पवार को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। महिला पार्षद मोनिका सरैया और सीटू सरैया का आरोप था कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। महिला कांग्रेस पार्षद मोनिका सरैया ने आरोप लगाया था कि उन्हें मंच पर पहले बिठाया गया बाद में उठा दिया गया। उन्होंने सीधे तौर पर रश्मि पवार पर अपमान के आरोप लगाए थे। विवाद का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब भाजपा भी इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed