फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Indecent remarks against Sports Minister Yashodhara Raje and Scindia family, case registered against two

MP News: खेल मंत्री यशोधरा राजे और सिंधिया परिवार के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी, दो पर मामला दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में सिंधिया परिवार और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एक वॉट्सएप ग्रुप में सिंधिया परिवार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। 

विज्ञापन
Indecent remarks against Sports Minister Yashodhara Raje and Scindia family, case registered against two
यशोधरा राजे सिंधिया

विस्तार

मप्र में विधानसभा चुनाव का माहौल इस समय गरमाने लगा है। इस माहौल के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई है। इस बीच शिवपुरी जिले में सिंधिया परिवार और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एक वॉट्सएप ग्रुप में सिंधिया परिवार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। इस असम्मानजनक टिप्पणी के बाद एक व्यक्ति की शिकायत पर भौंती पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिंधिया परिवार और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले दो लोगों के खिलाफ भौंती थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। इसकी शिकायत बक्सनपुर गांव के रहने वाले शिवाजी राजा पिता पुष्पेन्द्र सिंह चौहान (26) ने खोड़ चौकी में सबूत के साथ दर्ज कराई थी। शिवाजी राजा चौहान ने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत गणेशखेड़ा नाम का एक वॉट्सएप ग्रुप क्षेत्र में संचालित है। इस वॉट्सएप ग्रुप में गणेशखेड़ा के रहने वाले जितेन्द्र पिता भगत सिंह लोधी और भरत पिता खेमराज लोधी द्वारा फेसबुक पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सिंधिया परिवार और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विरुद्ध अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर असम्मानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। साथ ही पोस्ट को वायरल किया जा रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोगों की सिंधिया राज परिवार से दिल से आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद मामला दर्ज
दोनों के इस कृत्य से समाज में सामाजिक व राजनैतिक वैमनस्यता फैल रही है, जिसमें आपसी शंका का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। शांति भंग होने की पूर्ण संभावना पैदा हो गई है। शिवाजी राजा चौहान ने पुलिस को सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी की छायाप्रति दी है। इसके आधार पर पुलिस ने जितेन्द्र लोधी पिता भगत सिंह लोधी और भरत पिता खेमराज लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed