{"_id":"62ef27607978ad2cdc71a719","slug":"in-shivpuri-the-husband-who-was-in-love-with-his-maternal-uncle-beat-up-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: मामी के इश्क में डूबे पति ने पत्नी को पीटा, मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: मामी के इश्क में डूबे पति ने पत्नी को पीटा, मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की
Sun, 07 Aug 2022 08:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:15 AM IST
सार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक को अपनी मामी से प्यार हो गया। उसकी पत्नी ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाएं हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के लंगुरी गांव में एक शादीशुदा युवक अपनी मामी को दिल दे बैठा। युवक की पत्नी ने पति पर मारपीट और घर से निकालने के आरोप लगाते हुए शनिवार को एसपी से मामले की शिकायत की। पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश कर रहा है, ताकि वह अपनी मामी के साथ घर में रह सके। महिला ने पति पर अपने भाई के साथ भी मारपीट करने और सिर फोड़ने के आरोप लगाएं हैं। महिला ने एसपी को शिकायत में बताया कि बीते दिनों उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर के बेरहमी से पीटा और उसे जलाने की धमकी दी। महिला ने करैरा थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
वहीं, पुलिस के कहने पर जब महिला ने अपने मायके जाने के लिए भाई को लेने बुलाया तो उसके पति ने रास्ते में अपने साले के साथ मारपीट की और लाठियों से उसका सिर फोड़ दिया, जिसकी शिकायत महिला ने एसपी थाने में की है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके तीन बच्चे हैं ऐसे में वह कहां जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस के कहने पर जब महिला ने अपने मायके जाने के लिए भाई को लेने बुलाया तो उसके पति ने रास्ते में अपने साले के साथ मारपीट की और लाठियों से उसका सिर फोड़ दिया, जिसकी शिकायत महिला ने एसपी थाने में की है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके तीन बच्चे हैं ऐसे में वह कहां जाएगी।
विज्ञापन
