फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   in shivpuri Tehsildar asked for 1.5 lakh rupees to give certificate of victory to Sarpanch, Lokayukta caught red handed

MP News: सरपंच को जीत का प्रमाण पत्र देने तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Tue, 12 Jul 2022 01:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के खनियाधाना में लोकायुक्त पुलिस ने एक तहसीलदार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तहसीलदार ने सरपंच प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र देने के एवज में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
in shivpuri Tehsildar asked for 1.5 lakh rupees to give certificate of victory to Sarpanch, Lokayukta caught red handed
एक लाख रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के खनियाधाना में लोकायुक्त पुलिस ने एक तहसीलदार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तहसीलदार ने सरपंच प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र देने के एवज में डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने खनियाधाना तहसीलदार सुधाकर तिवारी को उनके निवास पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खनियाधाना तहसील क्षेत्र में उमाशंकर लोधी निवासी ग्राम भरशूला तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी की शिकायत अनुसार उमाशंकर लोधी सरपंच उम्मीदवार भरसुला सरपंच के पद पर विजयी हुआ था, जिसके प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार ने आवेदक से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सरपंच प्रत्याशी उमाशंकर लोधी ने तहसीलदार के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता ने बताया है कि तहसीलदार ने कुल डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से एक लाख पहले देने की डील हुई। एक लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए तहसीलदार सुधाकर तिवारी के निवास पर पहुंचा था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये तहसीलदार को दिए, उसी समय लोकायुक्त की टीम ने तहसीलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तहसीलदार सुधाकर तिवारी के घर लोकायुक्त की टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed