फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   First Wedding Night Had abortion three months before marriage got pregnant from lover

1st Wedding Night: सुहाग की सेज पर खुला राज, शादी से तीन महीने पहले कराया गर्भपात, प्रेमी से हुई थी गर्भवती

Thu, 13 Apr 2023 01:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

First Wedding Night: शादी-ब्याह बहुत ही शुभ और उत्सवी होता है। शादी करने वाले पुरुष-महिला के मन में इसको लेकर काफी सारे अरमान होते हैं। शादी की पहली रात को लेकर तो खासतौर पर प्लानिंग की जाती है। इन सबके बीच यदि पता चले कि दूल्हा या दुल्हन में से कोई एक धोखा दे रहा है, तब क्या होगा? मध्यप्रदेश में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
First Wedding Night Had abortion three months before marriage got pregnant from lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी को लेकर बहुत सारे अरमान होते हैं। इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी करते हैं। खासकर शादी की पहली रात को लेकर अनेक तरह की प्लानिंग की जाती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके अरमानों पर शादी होते ही पानी फिर जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सामने आया है।

विज्ञापन


बता दें कि शादी की पहली रात को पति खुशी-खुशी अपनी नई नवेली दुल्हन के पास गया। इससे पहले की उनके अरमानों को पंख लग पाते उन्होंने दुल्हन की पेट पर 7-8 टांकों के निशान देखे। अभी सेहरे का रंग फीका नहीं पड़ा था, लेकिन दूल्हे राजा के चेहरे का रंग जरूर उड़ गया था। पूछने पर पत्नी ने ठीक से जवाब नहीं दिया तो शक और गहरा गया। जब इसकी छानबीन की गई तो शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह सदमे में आ गया।
विज्ञापन


ऐसे खुला राज...
पत्नी के पेट में टांकों का रहस्य जब पति के सामने खुला तो वह हैरान रह गया। पीड़ित पति ने बताया, शादी से तकरीबन तीन महीने पहले उनकी पत्नी ने गर्भपात कराया था। शख्स ने बताया, इस बात को लड़की पक्ष वालों ने छुपाया था। उन्होंने बताया, यदि शादी से पहले दुल्हन के गर्भवती होने का पता चलता तो वह कभी भी यह विवाह नहीं करता। सुहाग की सेज पर पत्नी का भेद खुलने के बाद पति ने नव-विवाहिता को मायके रवाना कर दिया और वह फिर कभी ससुराल नहीं गया। इस घटना से न केवल शख्स, बल्कि समाज के लोग भी सन्न रह गए। इस तरह की धोखेबाजी की कल्पना किसी ने नहीं की थी। हर तरफ इस घटना की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर मर्द से संबंध होने का शक...
पीड़ित पति ने सूचना का अधिकार कानून का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल से पत्नी के बारे में सारी सूचनाएं जुटाईं। पता चला कि महिला ने शादी से तीन महीने पहले निजी अस्पताल में गर्भपात कराया था। इससे एक बात और साफ हो गई थी कि नई नवेली दुल्हन का गैर मर्द के साथ संबंध था। वह अपने प्रेमी से गर्भवती हुई थी। इस बीच शादी तय हो गई तो उन्हें गर्भपात कराना पड़ा। बहरहाल, पत्नी की धोखेबाजी की बात सामने आने के बाद पति भी सदमे में आ गया। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे।


पत्नी ने उल्टे ठोका मुकदमा...
भेद खुलने के बाद जब पत्नी को वापस मायके भेज दिया गया तो उन्होंने उल्टे पति पर भरण-पोषण देने का मुकदमा दायर कर दिया। इससे शख्स की परेशानी और बढ़ गई। फिलहाल, यह मामला कानूनी दाव-पेंच में फंसा हुआ है। पीड़ित पति का आरोप है, उनके साथ मारपीट भी करवाई गई है, जिससे वह और भी डरे सहमे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed