{"_id":"64de2e1e05f10161c2054d25","slug":"farewell-fixed-if-shivraj-mama-doesn-t-agree-co-operative-society-workers-sitting-on-indefinite-strike-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: 'शिवराज मामा ने बात न मानी तो विदाई तय', बेमियादी हड़ताल पर बैठे सहकारी समिति कर्मचारियों की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: 'शिवराज मामा ने बात न मानी तो विदाई तय', बेमियादी हड़ताल पर बैठे सहकारी समिति कर्मचारियों की हुंकार
Thu, 17 Aug 2023 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:56 PM IST
सार
शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय के नजदीक धरने पर बैठे सहकारी समितियों से जुड़ी संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों का कहना है कि मामा शिवराज ने उनकी बातें नहीं मानी तो उनकी विदाई तय है।
विज्ञापन
शिवपुरी में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी जिले में सहकारी समितियां से जुड़े कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के चलते समूचे जिले में सहकारी समिति जिसमें ऋण वितरण वसूली, खाद बीज वितरण, फसल बीमा, उचित मूल्य की दुकानें से खाद्यान्न वितरण आदि का कार्य प्रभावित हो गया है।
शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय के नजदीक धरने पर बैठे सहकारी समितियों से जुड़ी संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों का कहना है कि मामा शिवराज ने उनकी बातें नहीं मानी तो उनकी विदाई तय है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वह अपनी निश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि शिवपुरी जिले में 800 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए जिसके कारण सहकारी समितियां से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं।
जो हमारा समर्थन करेगा हम उसके समर्थन में
शिवपुरी में कलेक्टर कार्यालय के नजदीक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संयुक्त सहकारी समिति पैक्स कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार के समान वेतनमान दिया जाए। इसके अलावा जो उनकी लंबित मांगे और पूर्व में उनके द्वारा जो ज्ञापन दिए गए हैं उनको मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जो भी राजनीतिक दल उनकी मांगों का समर्थन करेंगे वह उसका समर्थन करेंगे। कुल मिलाकर इस पूरे मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है।
विज्ञापन
हड़ताल से कई काम प्रभावित
संयुक्त सहकारी समिति पैक्स कर्मचारी महासंघ द्वारा इस हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्य प्रभावित हुए हैं। ऋण वितरण वसूली, खाद बीज वितरण, फसल बीमा, उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण सहित अन्य कार्य हड़ताल के चलते प्रभावित हैं। सहकारी कर्मचारी यूनियन का कहना है कि आने वाले दिनों में इस हड़ताल का और भी व्यापक असर देखने को मिलेगा। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एकाएक लगातार कई कर्मचारी वर्ग अपने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल व धरने पर बैठने लगे हैं। इससे प्रदेश सरकार की मुसीबत भी बढ़ गई है।