फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Demand for restoration of pension intensifies before assembly elections in Shivpuri

Shivpuri: विधानसभा चुनाव से पहले पेंशन बहाली की मांग तेज, गांधी जयंती पर कर्मचारी रखेंगे उपवास

Thu, 22 Sep 2022 10:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 10:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के अधिकारी कर्मचारी, संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न मांगों को लेकर उपवास करेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी के गांधी पार्क में बैठेंगे।

विज्ञापन
Demand for restoration of pension intensifies before assembly elections in Shivpuri
पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी रखेंगे उपवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अधिकारी कर्मचारी, संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न मांगों को लेकर उपवास करेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी के गांधी पार्क में बैठेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी पार्क शिवपुरी में समस्त जिले के अधिकारी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठ कर मांगों से संबंधित ज्ञापन गांधी जी की प्रतिमा को सौंपेंगे एवं गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 
विज्ञापन


2 अक्टूबर की तैयारी के लिए 25 सितंबर रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक होटल बनस्थली में बुलाई गई है। संयुक्त मोर्चा के राजकुमार सरैया, अरविंद सरैया एवं दुर्गा प्रसाद ग्वाल ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे कर्मचारियों को आंदोलित होने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा का प्रथम चरण का आंदोलन 2 अक्टूबर गांधी जयंती से उपवास के साथ प्रारंभ होगा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने 2 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा ने मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता देने। दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारी स्थाईकर्मी कर्मचारियों को विभागों में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण कर शेष पदों पर सीधी भर्ती करने। लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान देने। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र प्रारंभ करने।  पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग प्रमुख है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed