फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Avoiding CM Shivraj under banner of pro-Scindia PWD minister Suresh Dhakad

Politics: सिंधिया समर्थक सुरेश धाकड़ के बैनर में शिवराज से परहेज, 'अपने तो...' नाम से बैनर बना चर्चा का विषय

Tue, 22 Aug 2023 03:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 03:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से विधायक और वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के एक बैनर ने इलाके की राजनीति गरमा दी है। साथ ही ग्वालियर चंबल में बीजेपी की गुटबाजी भी उजागर कर दी। 

विज्ञापन
Avoiding CM Shivraj under banner of pro-Scindia PWD minister Suresh Dhakad
बैनर बना चर्चा का विषय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा का एक बैनर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा का यह बैनर बीजेपी की आपसी गुटबाजी को भी जाहिर कर रहा है। इस बैनर में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के पुत्र का फोटो भी है, जिसमें साफ लिखा हुआ है कि अपने तो महाराज साहब। इस बैनर को पोहरी विधानसभा क्षेत्र में लगाया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को पोहरी में आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ रहे हैं। इन दोनों नेताओं के आगमन से पहले इस बैनर से भाजपा की आपसी गुटबाजी सामने आ गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है, पोहरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बनाया गया। उपचुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर पोहरी विधानसभा सीट से जीते। जबकि साल 2018 में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन सिंधिया के साथ दल-बदलकर वह बीजेपी में आ गए थे और विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। मार्च 2020 में हुए उपचुनाव के दौरान उन्हें बीजेपी ने टिकट देकर मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैनर में शिवराज से परहेज, बस उनके तो महाराज
इस बैनर में साफ तौर पर लिखा गया है कि अपने तो महाराज। इस बैनर में यूं तो राठखेड़ा के आका ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के मुखिया शिवराज का फोटो समान और साथ-साथ विराजित है, लेकिन बैनर की शब्दावली में मुखिया का दूर-दूर तक नाम तक नहीं है। भाषा पर गौर करें तो मंत्री सुरेश धाकड़ और उनके पुत्र जीतू व अभिषेक के फोटो के साथ बस इतना लिखा है अपने तो महाराज साहब...। बाकी निवेदक में मित्र मण्डल का उल्लेख है। यह बैनर मित्र मंडल के नाम से लगाया गया है। इस बैनर से भाजपा की आपसी गुटबाजी सामने आ गई है। 


बैनर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें लिखा गया है अपने तो महाराज साहब। इसमें इस बैनर में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के अलावा उनके पुत्र जीतू राठखेड़ा का फोटो है। इसके अलावा इसमें शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो भी लगाया गया है। लेकिन जो भाषा लिखी गई है, यह सवालों के घेरे में है।

कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस की नेता संगीता शर्मा ने इस मामले में ट्वीट करते हुए बैनर को सोशल मीडिया हैंडल पर डाला है। इसमें कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने कहा है कि इससे साफ तौर पर पता चलता है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कितने जोड़ गणित जुगाड़ से महाराज को अपने ख़ेमे में लेकर सरकार बनाई। उन्होंने नारा दिया माफ़ करो महाराज हमारा नेता तो शिवराज आज स्थिति यहां तक आ गई कि अब शिवराज जी के पुराने समर्थकों ने नया नारा दे दिया। माफ़ करो शिवराज अपने तो महाराज साहब। यह नारा किसी ओर ने नहीं बल्कि शिवपुरी के पोहरी से भाजपा विधायक और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने दिया है। तभी से महाराज भाई साहब के समर्थकों में डर है, कहीं शिवराज जी की कुदृष्टि अब महाराज पर न पड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed