फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Agriculture went away after giving speech in dialogue program in Shivpuri

Shivpuri: रूठे कार्यकर्ता रूठे ही रह गए, संवाद कार्यक्रम में भाषण देकर चले गए कृषि मंत्री, क्या है मामला

Sat, 10 Jun 2023 03:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का मतलब यह होता है कि हमारी बात भी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनें, लेकिन यहां पर वरिष्ठ नेता ने सीधे अपनी बात हमारे सामने कह दी। संवाद कार्यक्रम में दोनों पक्षों से बात होनी चाहिए।

विज्ञापन
Agriculture went away after giving speech in dialogue program in Shivpuri
संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व अन्य - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर सात विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया। संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आए हुए थे। संवाद कार्यक्रम के जरिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से बतियाना था, उनकी बात सुननी थी, लेकिन संवाद कार्यक्रम के दौरान देखने में आया कि संवाद की जगह सीधा भाषण हो गया। 

विज्ञापन


इस संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पहले कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इसके बाद सीधे केंद्रीय कृषि मंत्री को बोलने के लिए आमंत्रित कर दिया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने यहां पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। पार्टी की रूपरेखा को लेकर के कई बातें कहीं, लेकिन संवाद कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ताओं के बीच जो बातचीत होनी चाहिए थी वह यहां पर नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


रह गई शिकायत
एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संवाद कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था। संवाद कार्यक्रम का मतलब यह होता है कि हमारी बात भी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनें, लेकिन यहां पर वरिष्ठ नेता ने सीधे अपनी बात हमारे सामने कह दीं। संवाद कार्यक्रम में दोनों पक्षों से बात होनी चाहिए, लेकिन यह बात यहां पर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदेरी और चाचौड़ा के भी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था
शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां पर गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा और अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति को लेकर अवगत कराया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती का संदेश दिया। इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के ज्यादा से ज्यादा प्रचार पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने की बात कही।

सांसद केपी यादव भी रहे विशेष तौर पर मौजूद
बैठक के दौरान गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव भी मौजूद रहे। गुना और शिवपुरी के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बैठक और संवाद कार्यक्रम के दौरान केपी यादव की मौजूदगी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं रहीं। इस बैठक में वैसे तो सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था लेकिन देखा गया कि भाजपा के जो पुराने और मूल कार्य करता है वह यहां ज्यादा संख्या में देखे गए। इसका अलावा कुछ सिंधिया समर्थक नेता भी बैठक में आए थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस समय भाजपा में पुराने और जो मूल कार्यकर्ता हैं। वह पार्टी में सिंधिया समर्थकों के आने के बाद नाराज हैं। अब विधानसभा चुनाव से पहले इन नाराज पार्टी नेताओं को मनाने का दौर संवाद कार्यक्रमों के जरिए शुरू हो गया है।


पत्रकारों से चर्चा में नरेंद्र सिंह तोमर बोले- इस बार ग्वालियर चंबल संभाग में ज्यादा सीटें जीतेंगे
बैठक के बाद पत्रकारों ने नरेंद्र सिंह तोमर से चर्चा भी की। ग्वालियर-चंबल संभाग से सीटें जीतने की बात पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इस बार 34 में से 26 से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में कार्यकर्ता वाली बात पर केंद्रीय मंत्री तोमर बोले कि सिंधिया भाजपा में आ गए है, भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। इसलिए नरेंद्र सिंह तोमर कार्यकर्ता हैं, सिंधिया भी कार्यकर्ता हैं और शिवराज सिंह भी कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed