फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   18 workers trapped in the construction of Sindh river bridge

Shivpuri: सिंध नदी के पुल निर्माण में 18 मजदूर फंंसे, एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला बाहर

Mon, 05 Aug 2024 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Aug 2024 04:17 PM IST
सार

Shivpuri: शिवपुरी जिले के कोलारस में सिंध नदी के पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों को जिला प्रशासन, पुलिस एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला गया है। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया है कि यह सभी मजदूर भडोता गांव के पास सिंध नदी के पुल के निर्माण में लगे थे, तभी अचानक नदी में पानी ज्यादा बढ़ जाने के कारण पानी के बीच में फंस गए थे।

विज्ञापन
18 workers trapped in the construction of Sindh river bridge
एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के कोलारस में ग्राम भडोता में सिंध नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिंध नदी के जलस्तर बढ़ने से रास्ता बंद हो गया, जिसमें पुल निर्माण कार्य में दूसरी ओर 18 मजदूर फंसे थे। सूचना मिलते ही तत्काल प्रशासन की टीम पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। पुल निर्माण में फंसे 18 मजदूरों को प्रशासन पुलिस एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला। बताया जाता है कि यह सभी मजदूर कोलारस में भडोता गांव के पास सिंध नदी के पुल के निर्माण में लगे थे, तभी अचानक नदी में पानी ज्यादा बढ़ जाने से बीच में फंस गए।

विज्ञापन


कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
सिंध नदी के पुल निर्माण में मजदूरों के फंसे होने की सूचना के बाद मौके पर तत्काल कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर भी पहुंचे। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी पुल निर्माण कार्य जारी है और बरसात का समय है। नदी में जलस्तर भी बढ़ रहा है, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। यहां दोनों और ड्रॉपगेट लगे, जिससे इस रास्ते की ओर आने वाले लोगों को जानकारी रहे और इस प्रकार की स्थिति निर्मित ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed