फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   14 accused arrested in Shivpuri triple murder case

Shivpuri: ट्रिपल मर्डर केस में 14 गिरफ्तार, आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर, रंजिश में की गई थी हत्या

Sun, 19 Nov 2023 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Nov 2023 09:38 PM IST
सार

शिवपुरी में इस ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में तनावपूर्ण हालात निर्मित होने के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
14 accused arrested in Shivpuri triple murder case
आरोपियों के घर पर चाल बुल्डोजर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिवपुरी जिले के नरवर थाना अंतर्गत चकरामपुर में तीन लोगों के मर्डर के बाद इस मामले में 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चकरामपुर गांव में रंजिश के चलते दो परिवारों में झगड़े के बाद चली गोली और आगजनी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद किया है, जिसमें 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


गांव में शुक्रवार की शाम को भदौरिया परिवार और कुशवाह परिवार के बीच रंजिश के चलते गोलीबारी और आगजनी की घटना हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में तनावपूर्ण हालात निर्मित होने के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। इस घटना में भदौरिया परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में आरोपी पक्ष के कुशवाह परिवार के घरों पर बुलडोजर चला कर उनका अतिक्रमण तोड़ा गया है। इस मामले में कुशवाह परिवार का भी एक सदस्य गोली लगने के बाद घायल हुआ, जिसे ग्वालियर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


14 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि चकरामपुर गांव में ट्रिपल हत्याकांड के मामले में पहले आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307,435, 323, 324 में 11 नामजद और करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तीन लोगों की मौत के बाद हत्या की धाराओं का इजाफा किया था। पुलिस ने उक्त मामले में नरवर, करैरा, अमोला, सीहोर चार थानों की अलग-अलग टीम बनाई गई। सभी टीमों ने 36 घंटे के अन्दर 14 आरोपी राम सिंह पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशवाह, देशराज पुत्र धनीराम कुशवाह, खुमान सिंह पुत्र मुंशी कुशवाह, मेहरवान सिंह पुत्र बारेलाल कुशवाह, विष्णु पुत्र प्रागीलाल कुशवाह, गोपाल सिंह पुत्र भजन सिंह कुशवाह, सोनू पुत्र प्रेम सिंह कुशवाह, गोलू उर्फ शिवकुमार पुत्र किलोल सिंह कुशवाह, दामोदर पुत्र श्यामलाल कुशवाह, वीर सिंह पुत्र पुन्नालाल कुशवाह, अखिलेश पुत्र वीर सिंह कुशवाह, परमाल पुत्र भागीरथ कुशवाह, मुकेश पुत्र मुंशीराम कुशवाह, राय सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा, कुल्हाड़ी, सरिया, लुंहागी, लाठी जब्त किये गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे बजाने को लेकर हुआ था पूर्व में विवाद
बताया जाता है कि चकरामपुर में आज से करीब दो माह पूर्व गणेश चतुर्थी पर जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर योगेन्द्र उर्फ भोला भदौरिया और वीर सिंह कुशवाह आदि में विवाद हुआ था। उस समय से ही दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। बीते 17 नवंबर की रात करीब 09 बजे योगेन्द्र उर्फ भोला भदौरिया अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ आ रहे थे तभी उन पर कुशवाह परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। करीब 20 से 25 व्यक्ति एक राय होकर उनकी बुलेरो गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान बुलेरो में आग लगा दी। बाद में इलाज के दौरान आशा देवी, भतीजा हिमांशु सेंगर और लक्ष्मण भदौरिया की मौत हो गई। इस घटना में कुशवाह परिवार का भी एक सदस्य भी गंभीर घायल हुआ है इन्हें भी ग्वालियर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed