फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Trying to please the old leaders, four leaders of Shivpuri got a place in the appointment of corporations

शिवपुरी: पुराने नेताओं को खुश करने की कोशिश, निगम-मंडलों की नियुक्ति में शिवपुरी के चार नेताओं को मिली जगह

Sat, 25 Dec 2021 01:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। इन राजनीतिक नियुक्तियों में शिवपुरी के चार नेताओं को भी जगह दी गई है। 

विज्ञापन
Shivpuri: Trying to please the old leaders, four leaders of Shivpuri got a place in the appointment of corporations
Shivpuri: निगम-मंडल की नियुक्तियों में मिली शिवपुरी के नेताओं को जगह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी गई है। शिवराज सरकार में लंबे समय से यह राजनीतिक नियुक्तियां अटकी पड़ी थीं। इन राजनीतिक नियुक्तियों में शिवपुरी के चार नेताओं को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन


इनमें करैरा से पूर्व विधायक और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता जसवंत जाटव सहित पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नरेंद्र बिरथरे और करैरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक के नाम शामिल हैं। शिवपुरी जिले से 4 पूर्व विधायकों को निगम मंडलों में उपाध्यक्ष बनाया गया है। मप्र की राजनीति में यह पहली बार है कि शिवपुरी जिले से एक साथ चार नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां दी गई हैं।
विज्ञापन


करैरा के पूर्व विधायक जसवंत जाटव को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारत को पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पोहरी से ही पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे को मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि करैरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक को राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने नेताओं की पूछपरख
मप्र में कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद शिवराज सरकार आने पर ग्वालियर चंबल संभाग में सिंधिया समर्थक नेताओं की पूछपरख चल रही थी। इस बीच पुराने भाजपाई अपने आपको अकेला पा रहे थे, लेकिन अब शिवराज सरकार ने शिवपुरी जिले के इन पुराने नेताओं को निगम मंडल में राजनीतिक नियुक्ति देकर नाराजगी को दूर करने की कोशिश की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed