फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Tribal Welfare Department's clerk and district coordinator caught red handed, who took bribe for scholarship

शिवपुरी: स्कॉलरशिप के लिए घूस खाने वाले आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू और जिला संयोजक को रंगे हाथों पकड़ा

Tue, 22 Mar 2022 05:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 22 Mar 2022 05:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आदिम जाति कल्याण विभाग का एक बाबू और जिला संयोजक स्कॉलरशिप के नाम पर छात्रावास अधीक्षक से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Shivpuri: Tribal Welfare Department's clerk and district coordinator caught red handed, who took bribe for scholarship
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ एक बाबू और जिला संयोजक को स्कॉलरशिप के नाम पर छात्रावास अधीक्षक से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को शिवपुरी कलेक्टर के दफ्तर में कार्यवाही की और आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू अवधेश शर्मा और जिला संयोजक आरएस परिहार को पकड़ा है। 
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस को पोहरी के छात्रावास अधीक्षक हेमराज सहरिया ने शिकायत की थी कि उनके छात्रावास में पढ़ने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती है। 1,380 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से यह स्कॉलरशिप आनी थी। चार लाख रुपये का भुगतान छात्रावास अधीक्षक को होना था। लेकिन अधिकारी 20% कमीशन मांग रहे हैं। एक लाख रुपये की मांग बाबू अवधेश शर्मा के हवाले जिला संयोजक आरएस परिहार ने की है। लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को अवधेश शर्मा को रंगे हाथों पकड़ा। जिला संयोजक परिहार को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त निरीक्षक ब्रजमोहन नरवरिया ने बताया कि बाबू अवधेश शर्मा और जिला संयोजक आरएस परिहार को उक्त मामले में आरोपी बनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed