{"_id":"62306951d699c715df68ba4c","slug":"shivpuri-self-help-group-will-have-command-of-tap-water-scheme-women-of-the-group-will-test-water-quality","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: स्व-सहायता समूह के पास होगी नल जल योजना की कमान, पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगी समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: स्व-सहायता समूह के पास होगी नल जल योजना की कमान, पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगी समूह की महिलाएं
Tue, 15 Mar 2022 03:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 15 Mar 2022 03:54 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में नल जल योजना की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी। इसके लिए ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं को दिया गया पानी की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले में नल जल योजना की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी। इसके लिए ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इस योजना की कमान महिलाएं संभालेंगी वे पानी की सप्लाई से लेकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण भी करेंगी।
दरअसल शिवपुरी जिले की जनपद पंचायतों के चयनित स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को फिलहाल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का काम जिला मुख्यालय पर फतेहपुर रोड स्थित पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया जा रहा है कि नल जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों के द्वारा किस तरह से इसका संचालन किया जाएगा। साथ ही पानी की गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी विशेषज्ञ महिलाओं को दे रहे हैं। पानी का परीक्षण करने वाली किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की जांच करने का तरीका सिखाया जा रहा है।
शिवपुरी में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, एसडीएम गणेश जयसवाल, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण के जरिए उन्हें काफी जानकारी मिली है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जिले में नल जल योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को दी जा रही है। इसी क्रम में यह प्रशिक्षण उनको दिया जा रहा है। समूह की सदस्यों को प्रशिक्षण के माध्यम से नल जल योजना की बारीकियों को समझाया जा रहा है।
बता दें केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी नल जल योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण अंचल में घर तक पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाने के लिए इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।