{"_id":"621cb262d050013865733d72","slug":"shivpuri-science-day-celebrated-in-kendriya-vidyalaya-discussion-on-eradicating-superstition-from-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस, विज्ञान से अंधविश्वास मिटाने पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस, विज्ञान से अंधविश्वास मिटाने पर चर्चा की
Mon, 28 Feb 2022 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 05:00 PM IST
सार
शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर सी वी रमन को याद किया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सी वी रमन को याद किया गया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने डॉ. रमन के छाया चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा वैभवी शर्मा ने डॉक्टर सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के पीजीटी गणित शिक्षक राजीव पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। डॉक्टर रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव का खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं विज्ञान के टीजीटी शिक्षक मनोहर सिंह कुशवाह ने कहा कि विज्ञान के द्वारा समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है। उन्होंने प्रदर्शन द्वारा सोडियम और पानी से आग पैदा कर कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि वैज्ञानिक सत्य है। सोडियम का टुकड़ा पानी के संपर्क में आने पर आग पैदा करता है।