फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Removed ANM asking for money in return for delivery, CMHO said such staff could not be tolerated

शिवपुरी: प्रसव के बदले पैसे मांगने वाली एएनएम को हटाया, CMHO बोले ऐसा स्टाफ बर्दाश्त नहीं

Fri, 11 Mar 2022 05:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

शिवपुरी के खरई उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बदले पैसे मांगने वाली एएनएम को सीएमएचओ ने दूसरी जगह पदस्थ कर दिया है।

विज्ञापन
Shivpuri: Removed ANM asking for money in return for delivery, CMHO said such staff could not be tolerated
शिवपुरी में प्रसव के बदले पैसे मांगने वाली एएनएम को हटाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में एएनएम के द्वारा प्रसूता के परिजनों से पैसे मांगने का मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ के द्वारा उसे दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। मामला जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई का है। यहां पदस्थ संविदा एएनएम बबीता नरबरिया ने प्रसूता के परिजनों से प्रसव कराने के बदले पैसों की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएचओ ने उसे उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना में पदस्थ कर दिया। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन ने बताया कि मैदानी अमले को चेतावनी देने के बाद भी एक उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई की संविदा ए.एन.एम बबीता नरबरिया द्वारा प्रसूता के परिजनों से प्रसव के बदले रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। एएनएम बबीता नरबरिया के विरूद्ध जांच शुरु कर दी है। उन्हें उप स्वास्थ्य केन्द्र खरई से हटाकर उप स्वास्थ्य केन्द्र मथना पर पदस्थ कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के बाद स्टाफ के पैसे वसूलने जैसे काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके संबंध में पूर्व में विकासखण्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर मैदानी अमले को निर्देश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed