{"_id":"5b744d6542c79219e4284cc8","slug":"shivpuri-many-people-flowing-out-in-the-waterfall-rescue-work-disrupted-due-to-darkness","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी हादसाः झरने में आई बाढ़ में फंसे सभी 45 लोगों को सुरक्षित निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी हादसाः झरने में आई बाढ़ में फंसे सभी 45 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
भाषा, शिवपुरी
Updated Thu, 16 Aug 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में आई बाढ़ में फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। शिवपुरी के एसपी राजेश हिंगणकर के अनुसार सभी सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि राहत और बचाव कार्य 10 घंटे तक चला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पांच लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से पहले बाहर निकाला गया था जबकि दो को स्थानीय लोगों ने निकाला। कल स्वतंत्रता दिवस के कारण अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में आसपास के लोग पिकनिक मनाने आए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हिंगणकर ने पहले भाषा को बताया था कि, ‘‘झरने में पानी के तेज बहाव में आठ लोग बह गये।’’ उन्होंने कहा कि झरने के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। अंधेरा होने के कारण हेलीकॉप्टर अब उड़ान नहीं भर पा रहा है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि झरने में करीब 10 से 12 लोग बहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को अवकाश होने के कारण आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आये थे। इनमें से कई लोग झरने में नहा रहे थे, तभी झरने में पानी का बहाव तेज हो गया। संभवतः ऊपरी पहाड़ी इलाके में तेज बारिश होने से झरने में पानी का बहाव तेज हो गया था।
We have rescued 40 people & 5 people were rescued earlier by a helicopter. All these 45 people are safe now: Rajesh Hingankar, SP on rescue operations in Shivpuri. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/5TsmFvcPNY
— ANI (@ANI) August 15, 2018
