फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Guna-Shivpuri MP Dr. KP Yadav in the list of MPs who did excellent work during the Corona epidemic

शिवपुरी: कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांसदों की सूची में गुना-शिवपुरी सांसद डॉ. केपी यादव

Sat, 12 Feb 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 06:25 PM IST
सार

संसद के निचले सदन लोकसभा द्वारा अपने सचिवालय से कोविड-19 वैश्विक महामारी 2020-21 के दौरान अभिनव और उत्कृष्ट कार्य करने वाले संसद सदस्यों के अनुभव व कार्यों का संग्रह कर एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जिसमें गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव का भी उल्लेख है।
 

विज्ञापन
Shivpuri: Guna-Shivpuri MP Dr. KP Yadav in the list of MPs who did excellent work during the Corona epidemic
शिवपुरी सांसद केपी यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा द्वारा अपने सचिवालय से कोविड-19 वैश्विक महामारी 2020-21 के दौरान अभिनव और उत्कृष्ट कार्य करने वाले संसद सदस्यों के अनुभव व कार्यों का संग्रह कर एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जिसमें गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव का भी उल्लेख है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सांसद डॉक्टर केपी यादव ने कोविड-19 महामारी के दौरान सतत सेवा कार्य करते हुए विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र के लिए कार्य किया। सांसद डॉक्टर केपी यादव ने अपने दो वर्ष की सांसद निधि लगभग 10 करोड़ प्रधानमंत्री राहत कोष मैं दान करते हुए, सैनिटाइजर वितरण, मास्क वितरण, भोजन वितरण, सीएचसी पीएचसी चिकित्सालय का सतत निरीक्षण आदि कार्यों के माध्यम से अपनी सक्रियता बनाए रखी। लोकसभा सचिवालय से प्रकाशित पुस्तक में गुना सांसद यादव के उत्कृष्ट कार्यों के उल्लेख के रूप में अपने निजी स्टाफ को कॉल सुनने के लिए 24 घंटे कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश, कोविड केयर होम्स का निरीक्षण, आपदा प्रबंधन समिति की बैठकों में सहभागिता, जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग, जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन सहित आवश्यक चिकित्सा राहत सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चितता हेतु समय-समय पर अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठकें आदि कार्यों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


पुस्तक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भी वैश्विक महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्रिय सांसदों की कार्यशैली को संसद की प्रतिबद्धता का उदाहरण देते हुए जनसेवा की भावना की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed