{"_id":"61a86df68c81d44e56203513","slug":"shivpuri-creta-worth-rs-18-lakh-parked-outside-the-house-disappeared-within-two-minutes-stolen-photos-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: दो मिनट के अंदर घर के बाहर खड़ी 18 लाख रुपये की क्रेटा गायब, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: दो मिनट के अंदर घर के बाहर खड़ी 18 लाख रुपये की क्रेटा गायब, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की तस्वीरें
Thu, 02 Dec 2021 12:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बुधवार रात दो मिनट के अंदर एक पॉश इलाके में घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार को चोर उड़ा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरी तो कैद हुई, पर धुंध की वजह से चुराने वाले का चेहरा नहीं दिखा।
विज्ञापन
शिवपुरी में चोर ने दो मिनट के भीतर क्रेटा चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में अज्ञात चोर घर के बाहर रखी 18 लाख रुपये मूल्य की नई क्रेटा कार चुरा कर ले गया। रस्सी व्यापारी मार्केट जाने के लिए घर से कार की चाबी लेकर बाहर निकला तो देखा कि कार गायब थी। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर ने गाड़ी उड़ा दी है। देहात थाना पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात कार चोर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रस्सी व्यापारी एकांश मंगल निवासी आदर्श नगर कॉलोनी ने रोज की तरह सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी 07 सीएच 6529 घर के बाहर पार्क की थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मार्केट जाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि कार मौजूद नहीं थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि रात 1:16 मिनट पर एक युवक कार के पास आया। महज दो मिनट के अंदर उसने 1:18 मिनट पर कार चुरा ली। एकांश का कहना है कि कार की चाबी उसके पास है, फिर कार कैसे चोरी हो गई, यह समझ नहीं आ रहा। बुधवार को झांसी तिराहा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला कि कार झांसी तिराहा से गुना बायपास में जा रही है।