फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri administration stopped tourists from visiting Bhadaiya Kund due to heavy rain

MP News: शिवपुरी में बाढ़ के हालात, पर्यटकों को भदैया कुंड जाने से रोका, पुलिस तैनात

Sun, 14 Aug 2022 03:55 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 03:55 PM IST
सार


झमाझम बारिश के बाद शिवपुरी के कई इलाकों में बाढ़ के हालात है। कॉलोनियों में पानी भर जाने के वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गलियां नाले में तब्दील हो गई है।

विज्ञापन
Shivpuri administration stopped tourists from visiting Bhadaiya Kund due to heavy rain
पर्यटकों को भदैया कुंड जाने से रोका - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपुरी में बीती रात्रि को हुई झमाझम बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न होने के बाद लोगोंं के सामने परेशानियां खड़ी हो गई। कॉलोनियों की गलियां नाले में तब्दील हो गई है। चारों तरफ पानी भरने से जीवन अस्त-वस्त हो गया है। इसी बीच शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल भदैया कुंड पर भी पानी भर गया है। जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। साथ ही यहां पयर्टकों के आने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


भदैया कुंड पर बारिश का पानी बढ़ने के बाद यह कुंड अपने शबाब पर आ गया और तेज पानी के साथ झरना बह रहा है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि पानी बढ़ने के बाद कोई घटना घटित न हो इसलिए कुंड पर लोगों के आने पर रोक लगाई गई है। मौके पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है। शिवपुरी में बीती रात को ही जोरदार बारिश के बाद निचली बस्तियों और कई इलाकों में पानी भर गया।  जिसके कारण लोगों को भारी नुकसान हुआ है और कई घरों में पानी भर जाने से लोगों को नुकसान के बाद परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलभराव के बाद कई इलाकों में बिजली विभाग की तरफ से लाइट भी काट दी गई है। बिजली की सप्लाई ठप होने से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed