{"_id":"61cdc441f76eaf06ac3819dc","slug":"shivpuri-accident-news-speeding-truck-hit-a-girl-riding-a-scooty-dies-after-being-hit-by-the-rear-wheel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी, पिछले पहिए की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी, पिछले पहिए की चपेट में आने से मौत
Thu, 30 Dec 2021 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:07 PM IST
सार
ग्वालियर बायपास रोड स्थित रामबाग कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती जिम से लौट रही थी, तभी ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पिछले पहिए में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Shivpuri: सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर बायपास रोड स्थित रामबाग कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती जिम से लौट रही थी, तभी ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पिछले पहिए में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह 8 बजे हुआ। युवती की पहचान 27 वर्षीय दामिनी ओझा के रूप में हुई। वह माधव नगर में रहती थी। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती कान में हेडफोन लगाकर घर जा रही थी। तभी पीएस होटल के पास ग्वालियर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक गाजर से भरा हुआ था। जिसने हॉर्न बजाया और स्कूटी को ओवरटेक करने लगा, लेकिन दामिनी हॉर्न नहीं सुन पाई और ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कोतवाली थाना के टीआई सुनील खेमरिया का कहना है कि एक युवती जिम से लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आ गई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी जैसे ही ट्रक से टकराई, दामिनी जमीन पर गिर गई। ट्रक के पिछले पहिए कि चपेट में आकर वह कुचल गई। दामिनी को जानने वालों ने बताया कि वह काफी होनहार छात्रा थी। वह हमेशा पढ़ाई पर फोकस करती थी। दामिनी के पिता का कहना है कि उसने एम.पी.पी.एस.सी का एग्जाम दिया था। जिसका रिजल्ट आना बाकी है।