{"_id":"66e6f8ca0ecce759b6023a39","slug":"sheopur-woman-did-a-prostration-in-the-mud-around-the-locality-for-the-sarpanch-secretary-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur: सरपंच सचिव के लिए महिला ने कीचड़ में लगाई मोहल्ले की दंडवत परिक्रमा, प्रार्थना भी की, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur: सरपंच सचिव के लिए महिला ने कीचड़ में लगाई मोहल्ले की दंडवत परिक्रमा, प्रार्थना भी की, जानें मामला
Sun, 15 Sep 2024 08:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के कराहल विकासखंड के सुखाखार मोहल्ले में सड़कों और नालों की बदहाली के विरोध में एक आदिवासी महिला ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उसने कीचड़ भरे रास्तों पर दंडवत परिक्रमा करते हुए पनवाड़ा माता मंदिर तक पहुंची और सरपंच व सचिव की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। महिला का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई, इसलिए उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
कीचड़ में परिक्रमा करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कराहल के सुखाखार वाले मोहल्ले से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। बस्ती की एक आदिवासी महिला जो अन्नपूर्णा देवी में अपनी बहुत आस्था रखती है। वह सरपंच सचिव का विकास कार्य और सड़क नाले को लेकर ध्यान आकर्षित करने के लिए कीचड़ में दंडवत करते हुए पनवाडा माता मंदिर के लिए निकली।
विज्ञापन
बस्ती में कीचड़ भरे रास्तों से उसे गुजरी और वह महिला उस गंदगी में पूरी तरह लिपट गई। उसके सारे कपड़े कीचड़ से खराब भी हुए। यह नजारा देख लोग आश्चर्यचकित भी हुए, लेकिन महिला का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो यही एक तरीका अपनाना पड़ा, ताकि सब लोगों को लगे कि किस तरीके से बस्ती में असुविधाओं का आलम बना हुआ है।
विज्ञापन
साथ ही महिला ने बताया कि न आवास ओर लाडली बहना योजना में नाम जोड़ा है सचिव ने सरपंच सचिव मिलकर शासन की योजनाओं में हमे शामिल नहीं कर रहे है। सचिव अतर सिंह द्वारा न पंचायत में कोई कार्य कराया गया है और न किसी प्रकार के लाभ दिए गए है। यहां तक कि जो कराहल में ही पंचायत है उसमें न इन मोहल्ले में शौचालय हैं और न आवास। महिला ने बताया कि सचिव अतर सिंह सिर्फ अपने घर से ही पंचायत को चलाता है।
विज्ञापन
