फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News: First cheetah born in Kuno turns one year old

Sheopur News: कूनो में जश्न; एक साल का हुआ यहां जन्मा पहला चीता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे नामकरण

Fri, 29 Mar 2024 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Mar 2024 11:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए चीतों का रास आने लगी भारतीय हवा। आज एक साल का हुआ कूनो में जन्मा पहला चीता।

विज्ञापन
Sheopur News: First cheetah born in Kuno turns one year old
एक साल का हुआ चीता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में जन्मा पहला भारतीय चीता आज एक साल हो गया। इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीतों को अब भारतीय हवा-पानी रास आने लगा है। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए चीते अब भारतीय माहौल में ढल चुके हैं। भारत की भूमि पर एक के बाद एक चीते जन्म ले रहें हैं, जिससे इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क में जन्मे चीतों की संख्या विदेशी चीतों से ज्यादा हो गई है। इस समय कूनो में जन्मे 14 शावक हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए चीतों की संख्या 13 है। यहां जन्मा पहला चीता आज एक साल का हो गया है। अभी इसका नाम नहीं रखा गया है। कूनों में आज चीते के जन्मदिन के उत्सव की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चीते का नामकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कूनो प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो में 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से 7 की मौत हो गई और 13 जीवित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed