फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur Female Chita Veera released from enclosure of Kuno National Park into the open forest

Kuno National Park: पहले अग्नि-वायु अब वीरा...कूनो नेशनल पार्क में नर चीतों के बाद अब होगा मादा चीता का दीदार

Thu, 21 Dec 2023 09:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 09:01 AM IST
सार

Kuno National Park: तीन दिन पहले ही दो नर चीतों अग्नि और वायु को नेशनल पार्क के अहेरा पर्यटन क्षेत्र के अंतर्गत पारोंड वन रेंज में छोड़ा गया है। अब मादा चीता वीरा को नयागांव वन रेंज में छोड़ दिया गया है। पर्यटक अब कूनो के जंगलों में तीन चीतों का दीदार कर सकेंगे।

विज्ञापन
Sheopur Female Chita Veera released from enclosure of Kuno National Park into the open forest
मादा चीता वीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क के बाड़े से मादा चीता वीरा को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बुधवार शाम खुले जंगल में छोड़ा गया है। मादा चीता वीरा को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। यह क्षेत्र पीपल बावड़ी पर्यटन जोन के अंतर्गत आता है। दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को भारत में चीतों की दूसरी खेप लाई गई थी, जिसमें 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था, उसी में से मादा चीता वीरा भी थी।

विज्ञापन


बता दें, कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ने से पहले कूनो नेशनल पार्क में डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था, जिसमें मादा चीता वीरा पूर्ण रूप से स्वस्थ्य पाई गई। उसके बाद प्रबंधन ने मादा चीता को खुले जंगल में रिलीज कर दिया। खुले जंगल में रह रहे चीतों पर पुणे नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। चीतों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क का सैर करने वाले पर्यटक अब चीतों का दीदार भी कर सकेंगे। कूनो फेस्टिवल के दौरान रविवार को दो नर चीते अग्नि और वायु को खुले जंगल में छोड़ा था और अब दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता वीरा को सफलतापूर्वक छोड़ दिया गया है। अब कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में चीतों की संख्या तीन हो गई है, जिसमें एक मादा चीता और दो नर चीते शामिल हैं। कूनो के अहेरा पर्यटक क्षेत्र के अंतर्गत पारोंद वन क्षेत्र में दो नर चीते अग्नि और वायु को छोड़ा था। बुधवार को मादा चीता वीरा को नयागांव पिपलबावड़ी क्षेत्र में छोड़ा है, जहां घूमने आने वाले पर्यटक इन्हें देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूनो में वर्तमान में 14 वयस्क चीते और एक चीता शावक है। इनमें सात नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक हैं। जबकि सात मादा चीतों में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed