फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur: Cook Assaults Principal Over Mid-Day Meal Complaint, Beats Him with Slippers; Video Goes Viral

स्कूल में बवाल: मध्याह्न भोजन की शिकायत पर भड़कीं रसोइया, प्रधानाध्यापक को चप्पलों से पीटा; देखें वीडियो

Sat, 12 Sep 2026 11:11 AM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर विवाद के बाद प्राचार्य से मारपीट का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने रसोइया और उसके पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sheopur: Cook Assaults Principal Over Mid-Day Meal Complaint, Beats Him with Slippers; Video Goes Viral
मिड डे मील की गुणवत्ता में शिकायत पर रसोइया और उसके पति ने की प्रधानाचार्य के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के किला रोड स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। स्कूल की समूह अध्यक्ष और रसोईया के रूप में काम करने वाली नसीर बानो ने अपने पति इस्माइल के साथ मिलकर प्राचार्य कमलजीत सिसोदिया पर हमला कर दिया। महिला द्वारा प्राचार्य को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्राचार्य कमलजीत सिसोदिया विद्यालय परिसर में पुताई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नसीर बानो अपने पति के साथ स्कूल में मौजूद थीं। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों द्वारा लगातार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिल रही थी। बच्चे खाना पसंद नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने नसीर बानो से कहा कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।
विज्ञापन


प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट में लिखित शिकायत भी की थी। इसी बात से नाराज होकर दंपती भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने पहले पुताई का काम रुकवाया और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्राचार्य ने गाली देने से मना किया तो इस्माइल ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जमीन पर गिराने की कोशिश की। इसी दौरान नसीर बानो ने चप्पल निकालकर प्राचार्य को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए प्राचार्य को स्कूल परिसर में भागना पड़ा। मारपीट में प्राचार्य की पीठ में चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली


इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षिकाओं मीनू चौधरी, नरगिस आरा, मनोरमा गुप्ता और पुताई कर रहे मजदूर प्रीतम ने बीच-बचाव कर प्राचार्य को बचाया। इसके बाद प्राचार्य छात्रों के साथ सीधे कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में स्कूल परिसर में विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर नसीर बानो और उसके पति इस्माइल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed