फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur: Congress MLA dances with women dancers in religious fair, video goes viral

Sheopur: धार्मिक मेले में कांग्रेस विधायक ने लगाए महिला डांसरों के साथ ठुमके, वीडियो वायरल

Thu, 10 Nov 2022 09:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 09:40 PM IST
सार

सार्वजनिक मंच पर महिला डांसर के साथ कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के नाचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग डांस का आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Sheopur: Congress MLA dances with women dancers in religious fair, video goes viral
कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का डांस अब वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कांग्रेस विधायक का नाचने वाली लड़कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वही विधायक हैं जो दो दिन पहले खुद की जान को खतरा बताकर चर्चा में आए थे। हम बात कर रहे हैं कि कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल की। विधायक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला श्योपुर जिले के मानपुर इलाके के रामेश्वर धाम का है। बता दें कि मानपुर इलाके में त्रिवेणी के संगम स्थल पर स्थित रामेश्वर धाम पर तीन दिनी धार्मिक मेला आयोजित किया गया था। गुरुवार को यहां आर्केस्टा का कार्यक्रम रखा गया था। पांच महिला डांसर को नाचने बुलाया गया था। देसी गानों पर ये डांसर ठुमके लगा रही थीं। इसी दौरान कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल भी मंच पर पहुंच गए और डांसरों के साथ ठुमके लगाने लगे। कार्यक्रम में विधायक के नाचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग डांस का आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed