फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shashi tharoor kamalnath Congress public court law event

शशि थरूर बोले: संविधान खतरे में है, भाजपा इसे खत्म करने की तैयारी कर रही

Tue, 04 Apr 2023 12:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Apr 2023 12:37 PM IST
सार

संविधान का संरक्षण और संविधान का उत्थान विषय पर आयोजित कार्यक्रम

विज्ञापन
Shashi tharoor kamalnath Congress public court law event
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज सरकार सिर्फ अपने मन की बात सुना रही है। जनता के मन की बात वह सुनना नहीं चाहती। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सरकार खुद संसद नहीं चलने देना चाहती। लगातार संसद ठप की जा रही है ताकि विपक्ष के नेता कुछ भी बोल न सकें। संविधान खतरे में है और भाजपा अब इसे भी खत्म करने की तैयारी कर रही है। यह बातें लोकसभा सांसद शशि थरूर ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। संविधान का संरक्षण और संविधान का उत्थान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में विधि छात्र भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मौके पर जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम रविन्द्र नाट्यगृह आर. एन. टी. मार्ग पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति पद का महत्व भी कम किया

थरूर ने कहा कि राष्ट्रपति तो कहीं दिखाई ही नहीं देती। भाजपा ने आज उनका कद इतना कम कर दिया की जहां राष्ट्रपति को होना चाहिए वहां भी पीएम मोदी ही नजर आते हैं। लोकसभा सांसद शशि थरूर ने यह भी कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है तो क्या यहां दूसरे धर्म के लोगों के लिए बराबर के अधिकार नहीं होंगे। यह हम सभी के लिए सोचने का विषय है। 

विज्ञापन

 

वर्तमान समय के सबसे ज्वलंत उपरोक्त विषय पर संविधान के रक्षक / अभिभाषकों द्वारा इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed