कश्मीर पर यूएस की मध्यस्थता नामंजूर, आतंकियों को जेल भेजे पाक: थरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कश्मीर मामले में मध्यस्थता की बात पर कहा कि हमें कोई मध्यस्थ नहीं चाहिए। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'हमें पाकिस्तान से बात करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, अगर उनके एक हाथ में बंदूकें और दूसरे में बम होंगे तो ऐसे में हम उनसे बात नहीं कर सकते। उन्हें उन बंदूकों को नीचे रखना चाहिए और आतंकियों को जेल भेजना चाहिए।'
Shashi Tharoor on US President Donald Trump's mediation remark over Kashmir issue: We don't need a mediator. We've no trouble in talking to Pakistan. But we can't talk to them if they've guns in one hand & bombs in the other. They should put those down&lock up terrorists. (03.10) pic.twitter.com/BDjgBp3SZP
— ANI (@ANI) October 3, 2019विज्ञापन
थरूर ने कहा कि इस मामले में भाजपा और कांग्रेस एक जैसा सोचती हैं कि अगर हमारे माथे पर बंदूक होगी तो हम बात नहीं कर सकते। यह भारत की स्थिति है। उन्होंने कहा कि तीसरे पक्ष की कोई जरूरत नहीं है। हम इस समय उनसे (पाकिस्तान) बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि वो आतंकियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम यह किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।
Shashi Tharoor: Congress & BJP's stand is the same - we can't negotiate with a gun pointed to our heads. It's the position of India. There's no need of a third party. We're not talking to them (Pakistan) right now because they're using terrorists & we can never accept that.(3.10) https://t.co/nFVI5DQlZF
— ANI (@ANI) October 3, 2019
वहीं, ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के पिता जैसा बताने वाले बयान पर कहा, 'शायद ट्रंप को यह नहीं पता है कि आजाद भारत साल 1947 में पैदा हुआ था और मोदी जी का जन्म या तो 1949 या 1950 में हुआ होगा। यह बड़ा मुश्किल हो जाएगा अघर पिता का जन्म बेटे के बाद होता है।'
#WATCH Indore: Congress' Shashi Tharoor reacts on US Pres calling PM Modi 'Father of the nation'.Says "...Maybe Mr Trump doesn't know independent India was born in 1947&Modi ji's birth date is either 1949 or '50. It'll be difficult if the father is born after the child..." (3.10) pic.twitter.com/n1qdrkcCfK
— ANI (@ANI) October 3, 2019
